Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हाथियों के बाद अब बाघ का साया : जंगल में मिले पैरों के निशान, गांवों में अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    हाथियों के बाद अब बाघ का साया : जंगल में मिले पैरों के निशान, गांवों में अलर्ट

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाथियों के बाद अब बाघ का साया : जंगल में मिले पैरों के निशान, गांवों में अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बढ़ते जंगली हाथियों के बाद अब यहां के जंगलों में बाघ की धमक होने की बात सामने आई है और इसको लेकर धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए, जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में बाकायदा सर्चिंग की जा रही है। बाघ आने की आहट छाल के जंगलों से मिली है, जहां के ग्रामीणों ने बड़े पांव के निशान मिलने के बाद वन विभाग को सूचना दी थी। छाल के जंगलों में बाघ की धमक के बाद एक दर्जन से भी अधिक गांवों में मुनादी के जरिए गांव वालों को अलर्ट करते हुए कहा जा रहा है कि जंगलों की तरफ जाने से बचें, चूंकि हाथियों के बाद अब यहां बाघ के आने की जानकारी मिली है।

    वन विभाग ने कर दी पुष्टि
    सप्ताह भर पहले छाल से लगे गांव हाटी से लगे साम्हरसिंघा में बाघ के पदचिह्नों की जानकारी मिली और यहां बाघ के पदचिह्नों के अलावा जंगली सूअर के भी पांव के निशान मिले थे। ग्रामीणों ने जब पास के वन विभाग कर्मियों को इसकी सूचना दी तब जांच करते हुए उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि जो पंजों के निशान मिले हैं वो बाघ के ही हैं और इसकी पुष्टि होने के बाद छाल रेंज के वन कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

    हाथी के बाद अब बाघ से दहशत
    रायगढ़ जिले के रायगढ़ वन मंडल एवं धरमजयगढ़ वन मंडल में पहले से ही कई दर्जन गांव में जंगली हाथियों की बढ़ती संख्या से उनके आतंक के कारण गांव के लोग दहशत में हैं और अब बाघ की धमक होने से यह दहशत और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि हाथियों के चलते गांव के लोग पहले रतजगा करते थे और अब बाघ के आने से वे वन विभाग से सहयोग की उम्मीद करते हुए सुरक्षा के उपाय तलाश रहे हैं। इतना ही नहीं, बाघ की दहशत के चलते गांव के ग्रामीण अपने मवेशियों को जंगल भेजने से भी कतरा रहे हैं और सड़क किनारे चराते नजर आ रहे हैं।

    क्या कहते हैं डीएफओ
    रायगढ़ जिले के जंगलों में शेर की आमद के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में है। इस संबंध में धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय का कहना है कि बाघ के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखने के लिए 6 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हाल ही में इसकी पहली जानकारी छाल के जंगलों में मिले पदचिह्नों से हुई थी और अब लैलूंगा के जंगलों में भी इसके पैरों के निशान मिले हैं, जिसके कारण आसपास के गांव में मुनादी के जरिए गांव वालों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने इस बात को माना कि जिले में लैलूंगा व छाल घने जंगल बचे हुए हैं, जिसके कारण बाघ के आने की खबर सुखद है। जिन टीमों को इसके मूवमेंट पर नज़र रखने को कहा है, उन्हें इसकी सुरक्षा के लिए भी कहा गया है। चूंकि जंगलों में बाघ के घूमने के कारण गांव में मवेशियों के शिकार की संभावना ज़्यादा है। साथ ही साथ धरमजयगढ़ वन मंडल में बहुतायत मात्रा में हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं, इसलिए बाघ के मूवमेंट पर नज़र रखना जरूरी हो गया है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    February 26, 2026

    इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली : स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण

    February 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

    February 26, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने वीर विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि दी

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    February 26, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    February 26, 2026

    इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली : स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण

    February 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.