Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निकाला…
    देश

    प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निकाला…

    By February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निकाला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया गया है।

    कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी और अनुशासनहीनता की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।

    कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव दिया था।

    इसके बाद उनकी हरकतों पर गौर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया। प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए थे और राहुल गांधी पर भी तंज कसा था।

    हाल ही में की थी पीएम से मुलाकात
    गौरतलब है कि हाल ही में प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं।

    वहीं, प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि वह पीएम मोदी को कल्कि धाम शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित करने गए थे।

    सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की थी। प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि पीएम से मुलाकात के दौरान उन्होंने महसूस किया था कि उनके ऊपर कोई दैवीय कृपा है।

    इससे पहले भी वह कांग्रेस की खुलेआम आलोचना कर चुके थे।

    बीते कुछ वक्त से प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के ऊपर खासे हमलावर थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि कांग्रेस में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं, जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है।

    उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेसी नेताओं को राम मंदिर ही नहीं, भगवान से भी नफरत है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के कांग्रेस के फैसले की भी प्रमोद कृष्णम ने आलोचना की थी।

    उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए काफी कोशिशें भी हुई थीं। प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट के काफी विश्वस्त माने जाते थे। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने उनके खिलाफ खुलकर हमला बोला था।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ

    September 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट

    September 18, 2025

    रायपुर : आदि कर्मयोगी लाएंगे जनजातीय गांवों में जमीनी बदलाव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही मनोज साहू से किया संवाद

    September 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.