Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»Breaking News»सिंधु जल संधि को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अब यह संधि बहाल नहीं होगी
    Breaking News

    सिंधु जल संधि को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अब यह संधि बहाल नहीं होगी

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिंधु जल संधि को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अब यह संधि बहाल नहीं होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि भारत ने सिंधु जल संधि को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है और अब यह संधि बहाल नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने इस समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए उसे अब वह पानी नहीं मिलेगा जो पहले मिल रहा था।

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, नहीं, यह (संधि) कभी बहाल नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय संधियों को एकतरफा तरीके से रद्द करना आसान नहीं है, लेकिन हमारे पास इसे निलंबित करने का अधिकार था और हमने वही किया। उन्होंने कहा कि यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और प्रगति के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन जब इसकी शर्तें तोड़ी गईं तो इसका औचित्य ही खत्म हो गया।

    अमित शाह ने कहा, पहलगाम में पर्यटकों पर जानबूझकर हमला किया गया था। इसके पीछे कश्मीर में बढ़ते पर्यटन को रोकने का उद्देश्य था जिससे घाटी के युवाओं को फिर से भटकाया जा सके। मगर घाटी के लोग अब पहले से भी ज्यादा दृढ़ता के साथ भारत के साथ खड़े हैं।

    भारत के गृहमंत्री ने सिंधु जल संधि को लेकर जो बात कही उसे सुनकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगने वाला है। पाकिस्तान सिंधु जल संधि को बहाल करने और पानी छोड़ने की मांग लगातार कर रहा है। भारत के द्वारा पानी रोके जाने से पाकिस्तान में अब जल संकट शुरू होने लगा है।

    बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिससे भारत में गुस्से और गम की लहर दौड़ गई थी। इसके तुरंत बाद भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित करने जैसे कई कूटनीतिक फैसले भी लिए गए।

    News Desk

    Related Posts

    किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था

    February 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

    December 3, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी

    November 30, 2025

    केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा

    November 24, 2025

    नवीन तालाब बना गांव की जीवनधारा

    November 13, 2025

    उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

    November 5, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.