Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»Breaking News»मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन
    Breaking News

    मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। केंद्र की सत्ता में पीएम मोदी और बीजेपी के लगातर 11 साल पूरे होने पर भाजपा आज से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन शुरू कर रही है।

    वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज लिखा। पीएम ने लिखा- पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नाम से विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाएंगे। यह अभियान देशव्यापी होगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी घर-घर पहुंचकर बताने की योजना बीजेपी ने बनाई है। इसके लिए पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ, मोर्चा को भी खास जिम्मेदारी दी गई है।

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सरकार की कई योजनाएं देश की ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गईं। स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओं को गरिमा मिली। जनधन योजना से उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया।

    पीएम मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने लाखों घरों को धुएं से मुक्ति दिलाई। मुद्रा योजना से महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घर देने से उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी मिली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाई।

    बीजेपी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी माइक्रो लेवल की तैयार की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। वहीं, विभिन्न राज्य और जिला स्तर के भाजपा मुख्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तय रणनीति के मुताबिक 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेता मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

    बता दें कि मोदी ने पिछले साल 9 जून को पीएम के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। वहीं, मोदी सरकार 3.0 के 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक

    March 17, 2026

    किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था

    February 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

    December 3, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी

    November 30, 2025

    केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा

    November 24, 2025

    नवीन तालाब बना गांव की जीवनधारा

    November 13, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.