Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई, गोलीकांड के आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    छत्तीसगढ़

    पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई, गोलीकांड के आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई, गोलीकांड के आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राजधानी के VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन LOD रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से रोहित तोमर और उसके प्राइवेट बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की लाठी-डंडों और पंच से जमकर पिटाई की. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर दी है. बता दें कि रोहत तोमर हाइपर क्लब में गोलीकांड का भी आरोपी है.

    पीड़ित सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि वह 31 मई की रात अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ खाना खाने L.O.D. रेस्टोरेंट गया था. रात लगभग 12:15 बजे जब वह बाहर निकल रहा था, तभी रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर रोहित ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

    पीड़ित दशमीत ने बताया कि रोहित तोमर पास पड़े एक डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने डंडा छीनकर बीच-बचाव किया. इसके बावजूद रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और कंधे पर चोटें आई है. घटना की जानकारी जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर दी तो रोहित तोमर ने उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी.

    पीड़ित ने बताया कि घटना के समय रेस्टोरेंट से निकलने वाले कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी और सुनी. L.O.D. रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर हालात को संभाला. पीड़ित ने पुलिस से इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी रोहित तोमर से पूछताछ किए जाने की संभावना है.

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 14, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार बना वनांचल के मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात

    May 14, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 14, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 14, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.