Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»कांपेंगे पाकिस्तानी आतंकी, भारत को मिलने वाला है खतरनाक रीपर ड्रोन; बेरहमी से करता है हमला…
    विदेश

    कांपेंगे पाकिस्तानी आतंकी, भारत को मिलने वाला है खतरनाक रीपर ड्रोन; बेरहमी से करता है हमला…

    By February 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांपेंगे पाकिस्तानी आतंकी, भारत को मिलने वाला है खतरनाक रीपर ड्रोन; बेरहमी से करता है हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एलओसी और एलएसी पर पाकिस्तान और चीने के साथ भारत के संबंध काफी खराब हैं।

    सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की चुनौती बनी रहती है।

    इस सबके बीच दुनिया के सबसे घातक मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) में शामिल एमक्यू-9बी प्रीडेटर जल्द ही भारत की सेना को मिलने वाला है। इसे रीपर ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है।

    आपको बता दें कि भारत ने करीब छह साल पहले इस ड्रोन में रुचि दिखाई थी। अब जाकर गुरुवार को अमेरिका ने 390 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर 31 यूएवी की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

    आने वाले कुछ ही महीनों में दोनों देशों के बीच एक औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

    आपको बता दें कि 31 में से नौसेना को 15 सी गार्जियन ड्रोन मिलेंगे। इसके अलाना, वायु सेना और थल सेना दोनों को ही आठ-आठ स्काई गार्जियन ड्रोन मिलेंगे।

    भारत में अभी ‘हंटर-किलर’ ड्रोन का उपयोग होता है, लेकिन इस रीपर ड्रोन के आने से सेना की ताकत और बढ़ जाएगी। 

    पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद सरकार ने अमेरिका से एक साल के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन पट्टे पर लिए थे।

    ड्रोन का इस्तेमाल हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधि पर नजर रखने के लिए किया गया था। बाद में लीज अवधि बढ़ा दी गई। अब इस ड्रोन के साथ भारतीय सेना आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने में और अधिक सक्षम हो जाएगी।

    कितना घातक है MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन?
    इसकी गति और मारक क्षमता इसे सर्वोच्च बनाता है। इसके अलावा इसकी पिन-ड्रॉप साइलेंस के साथ काम करने की क्षमता के कारण दुनिया भर की सेनाओं की यह पसंद बन चुका है।

    ड्रोन लक्ष्य के बिना जमीन से 250 मीटर के करीब तक उड़ सकता है। यह ड्रोन एक कॉमर्सियल विमान से भी अदिक ऊंची उड़ान भर सकता है।

    जो कि जमीन से लगभग 50,000 फीट ऊपर है। इसकी अधिकतम गति 275 मील प्रति घंटे यानी कि 442 किमी/घंटा है।

    यह किसी भी मौसम में लंबे मिशन पर तैनात होने की क्षमता रखता है। एक प्रीडेटर ड्रोन चार मिसाइलों और लगभग 450 किलोग्राम बम सहित लगभग 1,700 किलोग्राम पेलोड ले जा सकता है। एक बार ईंधन भरने पर यह 2,000 मील की यात्रा कर सकता है।

    इसे जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स के द्वारा तैयार किया गया है। ड्रोन लगातार 35 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

    हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के अलावा ड्रोन हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से भी लैस हो सकता है। यह इसे अद्वितीय बनाता है।

    अमेरिका निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के हलावा हवाई हमलों के लिए प्रीडेटर ड्रोन का उपयोग करता है। यह ड्रोन सिस्टम किफायती भी है। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    November 3, 2025

    घर खरीदारों के लिए रेरा की अहम जानकारी : परियोजना विस्तार का अर्थ आधिपत्य तिथि बढ़ना नहीं – छ.ग. रेरा

    November 3, 2025

    राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    November 3, 2025

    नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

    November 3, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.