Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम – उद्योग मंत्री देवांगन
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम – उद्योग मंत्री देवांगन

    News DeskBy News DeskApril 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम – उद्योग मंत्री देवांगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    वाणिज्य उद्योग, एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के शहरी व ग्रामीण अंचलों में आयोजित किया जा रहा सुशासन तिहार-2025 आमजन की समस्याओं व शिकायतों के निराकरण तथा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारी सरकार सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ सरकार की छबि एक जनहितैषी सरकार के रूप में अंकित हुई है।

        उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कल नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे। उन्होने शिविर का निरीक्षण किया, वार्डवार स्थापित काउंटरों का अवलोकन करते हुए आमजन द्वारा समस्याओं, शिकायतों व मांग संबंधी प्रस्तुत आवेदन पत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उद्योग मंत्री देवांगन ने शिविर में पहुंचे हुए आमनागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी शिकायतों , समस्याओं व मांगों पर चर्चा की तथा उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे।

    यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 08 अप्रैल मंगलवार को हुआ था। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आमजनता से उनकी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे है, तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत एक माह के भीतर इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जाएगा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक वार्डो में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुशासन तिहार के तीसरे दिन आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन कार्यालय, टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्ल नगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला जोन कार्यालयों में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किए गए। दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए शिविर का निरीक्षण किया।

    कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कमी नही होने दी जाएंगी

    उद्योग मंत्री देवांगन ने  शिविर निरीक्षण के पश्चात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व निगम के पार्षदगणों से नगर के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं एवं मूलभूत जरूरतों से जुडे़ कार्यो पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि कोरबा के सर्वांगीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, निगम के सभी वार्डो में वहॉं के नागरिकों की आवश्यकता, मांग व उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य किए जाएंगे।

    कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए

     नगरीय निकायों के सहायक नोडल अधिकारी एवं निगम के प्रभारी  पवन वर्मा उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविरों के दौरान मांग से संबंधित 1139 एवं शिकायत से संबंधित 224 सहित कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के दौरान वार्ड पार्षदों ने भी अपनी सहभागिता दी, अपने वार्ड के नागरिकों से उनकी मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों को जमा कराए जाने में उनको अपना सहयोग प्रदान किया।
        इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, विनम्र तिवारी, जनकसिंह राजपूत, सुखविंदर कौर, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, ईश्वर साहू, मनोज लहरे, मीना शर्मा, किशोर साहू, संजय कुर्मवंशी, कृष्णा जायसवाल, जोन कमिश्नर अजीत तिग्गा, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, रितेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

    March 26, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    March 26, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.