Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»कनाडा के चुनावों में भारत ने भी किया हस्तक्षेप? वहां के आयोग ने ट्रूडो सरकार से मांगे सबूत…
    विदेश

    कनाडा के चुनावों में भारत ने भी किया हस्तक्षेप? वहां के आयोग ने ट्रूडो सरकार से मांगे सबूत…

    By January 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा के चुनावों में भारत ने भी किया हस्तक्षेप? वहां के आयोग ने ट्रूडो सरकार से मांगे सबूत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा ने भारत पर एक और आरोप लगाया है।

    कनाडाई सरकार का मानना है कि भारत ने भी उसके आम चुनावों में हस्तक्षेप किया है। अब वहां का चांज आयोग इस मामले की पड़ताल करना चाहता है।

    कनाडाई चुनावों में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप का मामला पहले भी उठता रहा है। हालांकि तब ये आरोप केवल चीन और रूस तक ही सीमित थे। लेकिन अब कनाडा ने भारत पर भी उंगली उठाई है।

    कनाडा स्थित सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा का संघीय जांच आयोग देश के पिछले दो आम चुनावों में भारत द्वारा कथित हस्तक्षेप की जांच करना चाहता है।

    कनाडा इसे विदेशी हस्तक्षेप का मामला मान रहा है। कनाडाई जांच आयोग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने केंद्र की जस्टिन ट्रूडो सरकार से इन आरोपों से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है।

    पिछले साल कनाडाई जांच आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें 2019 और 2021 के संघीय चुनावों में चीन, रूस और अन्य विदेशी देशों के संभावित हस्तक्षेप का जिक्र किया गया था।

    इसमें विदेशी ताकतों के अलावा, बेहद ज्यादा राजनीतिक प्रभाव रखने वाले संगठनों द्वारा चुनावी हस्तक्षेप का आकलन करने का निर्देश दिया गया था।

    अब कनाडाई आयोग का ताजा बयान पिछले दो चुनावों को प्रभावित करने में भारत की किसी भी भूमिका की जांच करने के इरादे का संकेत देता है।

    सोमवार से इस मसले पर सुनवाई शुरू होगी। आयोग की प्रारंभिक सुनवाई में इस बात पर गौर किया जाएगा कि क्या गोपनीय राष्ट्रीय सुरक्षा जानकारी और खुफिया जानकारी को जनता के सामने रखा जाए। अगर रखा जाए तो इसकी क्या चुनौतियां और सीमाएं होंगी। आयोग की अंतरिम रिपोर्ट 3 मई को आने वाली है। वहीं फाइनल रिपोर्ट साल के अंत तक आने की उम्मीद है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा

    November 2, 2025

    रजत जयंती वर्ष की प्रदर्शनी में दिखी प्रदेश की जल यात्रा की झलक

    November 2, 2025

    राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन

    November 2, 2025

    नाबार्ड की मदद से महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भर……….

    November 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.