Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खजराना गणेश मंदिर में बैग एटीएम, सिर्फ 10 रुपए में कपड़े का थैला, प्लास्टिक अलविदा
    मध्यप्रदेश

    खजराना गणेश मंदिर में बैग एटीएम, सिर्फ 10 रुपए में कपड़े का थैला, प्लास्टिक अलविदा

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खजराना गणेश मंदिर में बैग एटीएम, सिर्फ 10 रुपए में कपड़े का थैला, प्लास्टिक अलविदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में छप्पन दुकान सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर झोला एटीएम लगाए गए। अब प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जहां मात्र 10 रुपए का सिक्का डालने पर कपड़े का थैला प्राप्त होगा। नगर निगम, जन लघु बैंक संस्था सारथी और श्री साईं इंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रयास से यह पहल की गई है। इस अवसर पर प्लास्टिक नहीं विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस मंदिर परिसर में कुल सात झोला एटीएम मशीनें लगाई गई हैं।

    यहां फूलों से बनती है खाद

    खजराना गणेश मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पहले भी कई पहल की गई हैं, जिसमें फूलों से खाद बनाने से लेकर स्वच्छता को बढ़ावा देने जैसी योजनाएं शामिल थीं। अब बैंक के सहयोग से झोला एटीएम मशीनें लगाई गई हैं, क्योंकि मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, जो प्रसाद और पूजन सामग्री के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करते हैं। इस झोला एटीएम की सुविधा से अब श्रद्धालु आसानी से 10 रुपए का सिक्का डालकर कपड़े का थैला प्राप्त कर सकेंगे, जिससे प्लास्टिक का उपयोग कम करने में मदद मिलेगी। 

    इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतया समाप्त करने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण पहल में बैंक के राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष श्रीनिवास मूर्ति, क्षेत्रीय प्रबंधक बालकृष्ण मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख कुणाल कुशवाह, खजराना गणेश मंदिर के अशोक भट्ट, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल, जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, कार्यक्रम आयोजक संस्था सारथी एवं श्री साईं इंटरप्राइजेज के संस्थापक हेमंत शिंदे सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद थे। 

    स्वच्छता के लिए इंदौर कर रहा है नए प्रयोग

    स्वच्छता के मामले में इंदौर लगातार नंबर वन रहा है और शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह के नए प्रयोग किए जा रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद नगर निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य स्थानों पर झोला एटीएम की व्यवस्था की थी। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि ज़्यादातर लोग घर से बाहर निकलते समय अपने साथ कपड़े का थैला या थैली नहीं रखते हैं, जिसके कारण उन्हें प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ता है। इस नई सुविधा से लोगों को कपड़े के थैले आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

    February 18, 2026

    इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

    February 17, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम- शिक्षा, कौशल और रोजगार पर मंथन के लिए ‘शिक्षा संवाद’

    February 17, 2026

    किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    February 17, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 72 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    February 17, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

    February 18, 2026

    इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

    February 17, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम- शिक्षा, कौशल और रोजगार पर मंथन के लिए ‘शिक्षा संवाद’

    February 17, 2026

    किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.