Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?
    खेल

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Yuvraj Singh: युवा स्टार अभिषेक शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी T20 में 150 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। अब दोनों टीमों के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। अभिषेक ने 54 गेंद में 135 रन बनाए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उनके गुरु युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती के एक कैच पकड़ने पर कोच गौतम गंभीर खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक सके।

    अभिषेक की पारी पर युवराज की प्रतिक्रिया
    अभिषेक की पारी के बाद युवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या शानदार खेले अभिषेक! यही करते हुए मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। मुझे तुम पर गर्व है।' जब भी अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो युवराज ट्वीट करने से नहीं कतराते हैं। इससे पहले जब अभिषेक ने पहले T20 में 34 गेंदों पर 79 रन बनाए थे तो युवराज ने व्यंग्यात्मक अंदाज में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'सीरीज में लड़कों के लिए अच्छी शुरुआत! हमारे गेंदबाजों द्वारा सेट किए टोन को हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी तरह निभाया। अभिषेक शर्मा, अच्छी पारी!! मैं प्रभावित हूं कि आपने डाउन द ग्राउंड दो बाउंड्रीज लगाईं।' 24 वर्षीय अभिषेक ने मुंबई में सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया और फिर सिर्फ 37 गेंदों में एक शानदार शतक पूरा किया। वह पारी के दौरान 10.1 ओवर में ही अपने शतक तक पहुंचे, जो T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज था।

    वरुण के कैच पर गंभीर की प्रतिक्रिया
    वहीं, गंभीर की प्रतिक्रिया भी खूब वायरल हो रही है। दरअसल, भारत ने आउटफील्ड में कुछ शानदार कैच लपके, लेकिन वरुण चक्रवर्ती के लॉन्ग-ऑन के प्रयास पर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक सके। यह घटना 8वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब ब्राइडन कार्स ने अभिषेक की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन वरुण ने सीमा रेखा के पास गेंद को पकड़ लिया। यह एक आसान कैच नहीं था क्योंकि वरुण को काफी मैदान कवर करना था। कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए बाउंड्री के पास डगआउट पर बैठे गंभीर ने हैरतअंगेज प्रतिक्रिया दी। वह हाथ ऊपर कर कैच को सराहते दिखे। ऐसा इसलिए क्योंकि वरुण को भारत के सबसे अच्छे फील्डर्स में नहीं गिना जाता है। उन्होंने कई बार कैच ड्रॉप भी किए हैं। ऐसे में शायद गंभीर भी अच्छी फील्डिंग देखकर हैरान थे।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.