Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»रायपुर : पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति: पर्यटन मंत्री अग्रवाल…
    देश

    रायपुर : पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति: पर्यटन मंत्री अग्रवाल…

    By January 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति: पर्यटन मंत्री अग्रवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या की तर्ज पर कौशल्या धाम का होगा विकास

    कौशल्या धाम चन्दखुरी में रामोत्सव का भव्य आयोजन

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में तैयार किए गए राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जाएगी।

    संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां कौशल्या माता धाम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित रामोत्सव के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रतिकृति तैयार की जाएगी।

    यह अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर की हुबहू प्रतिकृति होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर कौशल्या माता धाम का भी विकास किया जाएगा।

    इसके लिए जल्द ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी ने माता कौशल्या पर आधारित विशेष डाक टिकिट विमोचन किया।

    इस मौके पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने रामोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में उमंग और उत्साह का वातावरण है।

    यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य के भांजा रामलला का आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ और 550 वर्षाे का इंतजार खत्म हुआ है।

    उन्होंने ने कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन के बारे में सभी को जानना है और उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना है। प्रभु राम की ही कृपा है कि आज अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ।

    छत्तीसगढ़ रामलला के ननिहाल है, और मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश के एकमात्र कौशल्या माता जी का मंदिर सिर्फ कौशल्या धाम चंद्रखुरी में है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

    यह कौशल्या माता के जनभूमि है तो प्रभु श्री राम अपने मामा घर कई बार आए होंगे, हम सौभाग्य शाली है कि प्रभू राम छत्तीसगढ़ के मिट्ठी में खेले-कूदें है।

    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राचीन समय का कोसल प्रदेश है और प्रभु राम वनवास काल में सरगुजा से लेकर बस्तर तक पैदल चल-चल कर 14 वर्षाे में से 10 से अधिक वर्ष छतीसगढ़ के पावन धरा में व्यतीत किए हैं, यहां को अनेक स्थलों से गुजरे और रुके है इस दौरान प्रभु श्री राम को माता सबरी ने चख-चख कर मीठे बेर खिलाए है।

    छत्तीसगढ़ के धरती को माता कौशल्या और प्रभु श्री राम के आशीर्वाद है और छत्तीसगढ़ देश का सबसे विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

    विगत 550 वर्षों के सपनो को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश को एक तोहफा है। प्रभु राम जन-जन, कण-कण में बसे हैं।

    हम लोग हमेशा बात करते थे की रामराज्य आयेगा और आज रामराज्य आ गया है अब सभी वर्गों को न्याय मिलेगा, सबको घर मिलेगा, सबको पानी मिलेगा, राशन मिलेगा, सबको रोजगार मिलेगा, बिजली मिलेगा अब सबका सपना साकार होगा।

    लोक कलाकारों ने दी भक्तिमय प्रस्तुति

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई।

    इसके अलावा श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

    गंगा आरती, आतिशबाजी और लेजर म्यूजिक शो

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कौशल्या धाम पहुंच कर माता कौशल्या  का दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    वे जलसेन तालाब घाट में रामलला आरती और गंगा आरती में भी शामिल हुए।

    इस मौके पर तालाब और मंदिरों को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ ही लेजर म्यूजिक शो का भी आयोजन किया गया।

    Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026

    श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.