Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»धर्म»गीता उपदेश: भगवान श्रीकृष्ण ने बताये 3 अवगुण, जिनके कारण मनुष्य कभी नहीं हो पाता सफल, हमेशा भोगता है दुख
    धर्म

    गीता उपदेश: भगवान श्रीकृष्ण ने बताये 3 अवगुण, जिनके कारण मनुष्य कभी नहीं हो पाता सफल, हमेशा भोगता है दुख

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गीता उपदेश: भगवान श्रीकृष्ण ने बताये 3 अवगुण, जिनके कारण मनुष्य कभी नहीं हो पाता सफल, हमेशा भोगता है दुख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनामत धर्म में मौजूद सभी ग्रंथों में श्रीमद्भगवद्गीता को एक श्रेष्ठ ग्रंथ के रुप में देखा जाता है. क्योंकि इसमें श्रीकृष्ण द्वारा द्वापर में जो सैद्धांतिक उपदेश दिये थे. उन्हें आज के युग में भी उतने ही महत्व और प्रासंगित तौर पर माना जाता है. गीता के उपदेश लोगों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं. शायद इसलिए ही श्रीमद्भगवद्गीता को ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी महत्व दिया जाता है.

    दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो कि श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ना पसंद करते हैं, माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस ग्रंथ को एक बार पढ़ लेता है और इसकी गहराईयों को समझ जाता है व जीवन के हर पहलु को एक सकारात्मक और सही मार्ग को चुनने की क्षमता रखता है. लेकिन आपको बता दें कि श्रीमद्भगवत गीता में श्रीकृष्ण ने मनुष्य के 3 अवगुणों के बारे में बताया है, जिनके होने से व्यक्ति कभी सफल नहीं हो पाता है.

    किसी भी चीज, व्यक्ति से अधिक लगाव
    गीता में श्रीकृष्ण ने गीता में इस बात का उल्लेख किया है कि जब कोई मानव किसी भी वस्तु, विचार या फिर व्यक्ति से जरुरत से ज्यादा जुड़ाव रखता है तो ऐसे में हमारी ऊर्जा और ध्यान उसी में लगा रहता है और इस स्थिति में हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं. जिसके परिणामस्वरुप हम जीवन में उद्देश्य को भूलकर दूसरे कार्यों में अपना समय व दिमाग उपयोग करते हैं, यही कारण हमारी सफलता में अड़चन बनता है और हम असफल रहते हैं. इसलिए श्रीकृष्ण कहते हैं कि, आसक्ति से मुक्त होने के लिए हमें उन चीजों से दूरी बनानी होगी, जिनसे हम अत्यधिक जुड़ गए हैं.

    घमंड
    श्रीमद्भगवद्गीता में श्री कृष्ण रहते हैं कि घमंड व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है और ये व्यक्ति की बुद्धि को भी दूषित कर देता है. घमंड के रहते व्यक्ति कभी किसी के साथ अच्छे व मधुर संबंध नहीं बना पाता और ना ही ऐसे लोग कभी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं. जो कि इसके लिए बहुत घातक होता है. क्योंकि जब तक व्यक्ति में अपनी गलती नहीं स्वीकारेगा तब तक वह उसे सुधारने में भी असफल रहेगा. इतना ही नहीं मनुष्य में घमंड का होना उसे पतन व नाश की तरफ ले जाता है, जिससे की वह कभी सफल नहीं बन पाता, इसलिए कभी भी घमंड ना करें.

    आलस
    आलस एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को कभी आगे नहीं बढ़ने देता है. आलसी व्यक्ति हर दिन अपने काम को कल पर टालता है और यही आदत उसके असफल होने का कारण बन जाती है. भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि आलस्य व्यक्ति को कभी सफल नहीं होने देता क्योंकि आलसी व्यक्ति सिर्फ आराम करना चाहता है और वह हर काम को करने से कतराता है. लेकिन सफलता तो परिश्रम करने वाले को मिलती है, क्योंकि वह समय पर काम कर पाता है. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि आलसी व्यक्ति को कभी सुख नहीं मिल पाता है. अतः आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना चाहिए.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

    February 15, 2026

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में 870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों हेतु संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया मार्गदर्शन

    February 15, 2026

    नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    February 15, 2026

    समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.