Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»कौन हैं बृज नारायण चकबस्त, जिन्होंने उर्दू में बयां किया है रामायण का एक सीन; राम, दशरथ और कौशल्या के भावुक संवाद…
    देश

    कौन हैं बृज नारायण चकबस्त, जिन्होंने उर्दू में बयां किया है रामायण का एक सीन; राम, दशरथ और कौशल्या के भावुक संवाद…

    By January 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं बृज नारायण चकबस्त, जिन्होंने उर्दू में बयां किया है रामायण का एक सीन; राम, दशरथ और कौशल्या के भावुक संवाद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

    इससे पूर्व राम और उनसे तमाम चीजों पर चर्चा हो रही है। इन सबके बीच याद आते हैं एक ऐसे कवि जिनका परिवार कश्मीरी ब्राह्मण था और उनका जन्म हुआ था फैजाबाद में।

    इस शख्सियत का नाम था बृज नारायण चकबस्त। चकबस्त का जन्म 19 जनवरी 1882 को फैजाबाद में हुआ था।

    वह उर्दू में गजलें और देशभक्ति गीत लिखा करते थे। लेकिन भगवान राम के ऊपर उर्दू में उनके लिखे ने उन्हें खासी मशहूरी दिलाई।

    खासतौर पर रामायण का एक सीन, जिसमें उन्होंने भगवान राम के वन गमन और इस दौरान राम, दशरथ और कौशल्या के बीच संवाद का दृश्य रचा है, वह बेहद मार्मिक है। 

    पिता दशरथ के पास कैसे पहुंचे राम
    रामायण का एक सीन में बृज नारायण चकबस्त ने उस वक्त का वर्णन किया है, जब भगवान राम वनवास के लिए निकल रहे हैं।

    इसकी पहली लाइन है, ‘‘रुख़्सत हुआ वो बाप से ले कर ख़ुदा का नाम, राह-ए-वफ़ा की मंज़िल-ए-अव्वल हुई तमाम’’। यहां पर भगवान राम वनगमन से पूर्व अपने पिता से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं।

    वह कहते हैं कि हे पिता आपके वचन की लाज रखने के लिए मैं अयोध्या छोड़कर जा रहा हूं। आलम यह है कि भगवान राम अपने पिता के पास बहुत देर तक रुकना भी नहीं चाहते।

    इसकी वजह बताते हुए कवि ने लिखा है, “इजहार-ए-बे-कसी से सितम होगा और भी, देखा हमें उदास तो गम होगा और भी”। 

    कौशल्या-राम संवाद
    इसके बाद भगवान राम अपनी मां कौशल्या के पास पहुंचते हैं। चकबस्त ने इस दृश्य का भी बड़ा ही भावपूर्ण वर्णन किया है। यहां पर मां कौशल्या का जो हाल है वह बयां किया गया है।

    चकबस्त ने लिखा है इसका वर्णन कुछ यूं किया है, “खामोश मां के पास गया सूरत-ए-खयाल, देखा तो एक दर में है बैठी वो खस्ता-हाल”।

    आगे कौशल्या अपना हाल खुद कहती हैं। वह कहती जानती हैं कि भगवान राम उनके पास वन जाने की आज्ञा मांगने आए हैं। वह राम से कहती हैं, “सब की खुशी यही है तो सहरा को हो रवां, लेकिन मैं अपने मुंह से न हरगिज कहूंगी हां।

    किस तरह बन में आंखों के तारे को भेज हूं, जोगी बना के राज-दुलारे को भेज दूं।

    पेशे से वकील, लेकिन शायरी में निपुण
    पंडित बृजनारायण पढ़े लिखे परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने उर्दू और फारसी की पढ़ाई तो की ही थी, साथ ही अंग्रेजी भी पढ़ी थी।

    साल 1905 में केनिंग कॉलेज लखनऊ से उन्होंने बीए पास किया और वहीं से वकालत करने के बाद इस पेशे में आए गए। दूसरी तरफ शायरी का शौक भी उन्हें कम नहीं था।

    बताते हैं जब बृज नारायण मात्र नौ साल के थे, तभी उन्होंने पहली गजल कही थी। उनकी मौत बेहद कम उम्र में हो गई थी। 12 फरवरी 1926 को महज 44 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज के चलते उनकी जान चली गई।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    February 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

    February 20, 2026

    बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालयों में बनाएं बेहतर वातावरण: मंत्री श्री राम विचार नेताम

    February 20, 2026

    उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.