Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र सरकार ने महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया
    मध्यप्रदेश

    मप्र सरकार ने महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र सरकार ने महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने प्रयागराज महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया है। यह शिविर एक महीने के लिए 12 फरवरी तक चलेगा। करीब 3 एकड़ जमीन पर आयोजित शिविर में ओंकारेश्वर में निर्माणाधीन अद्वैत लोक की प्रदर्शनी लगाई है। इसका उद्देश्य अद्वैत वेदांत दर्शन के लोक व्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना है। इस शिविर में प्रतिदिन अद्वैत वेदांत पर केंद्रित संवाद, श्रवण, मनन, निधिध्यासन द्वारा ध्यान, शास्त्रार्थ सभा, संत समागम, शंकर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान एवं भाष्य पारायण, अद्वैतामृतम, विमर्श सभा, पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र हैं। यह शिविर महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर 18 में लगाया गया है। 25 व 26 जनवरी को शास्त्रार्थ सभा का आयोजन होना है। वहीं 27 जनवरी को संत-समागम का आयोजन होगा।
    गौरतलब है कि, एकात्मधाम प्रकल्प के अंतर्गत ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची एकात्मता की मूर्ति आचार्य शंकर के जीवन तथा दर्शन पर आधारित संग्रहालय अद्वैत लोक एवं अद्वैत वेदांत दर्शन के अध्ययन, शोध व विस्तार के लिए आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना करते हुए एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    महाकुंभ में आएंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, करेंगे अध्यक्षता
    दशनामी संन्यास परंपरा के लाखों साधु-संत, संन्यासी, आचार्य महामंडलेश्वर, महंत सहित आर्ष परंपरा के मनीषी महाकुंभ में शामिल होते है। यह सुखद संयोग है कि इस बार महाकुंभ में पहली बार श्रृंगेरी शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती सन्निधानम आएंगे। वे एकात्म धाम द्वारा 25 एवं 26 जनवरी को आयोजित शास्त्रार्थ सभा एवं 27 जनवरी को आयोजित संत-समागम की अध्यक्षता करेंगे। शास्त्रार्थ सभा में देश-दुनिया के प्रमुख विद्वान आएंगे जो आत्मा, जगत जैसे मनुष्य के जिज्ञास्य विषयों पर चिंतन की अनेक धाराओं के अनुसार विवेचना करेंगे। प्रोफेसर राजाराम शुक्ल (वाराणसी), मणि द्रविड़ शास्त्री (चेन्नई), श्रीहरि शिवराम धायगुड़े (तिरुपति) सहित अनेक विद्वान शामिल होंगे। संत समागम में श्रृंगेरी शंकराचार्य के साथ द्वारिका शंकराचार्य श्री श्री सदानंद सरस्वती, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित हजारों साधु संत शामिल होंगे।

    अभिनेता नीतिश भारद्वाज शंकर गाथा की देंगे प्रस्तुति
    शिविर में 25 से 27 जनवरी तक स्वामी परमात्मानंद सरस्वती ‘कठोपनिषद’, 6 फरवरी को स्वामिनी विमलानंद सरस्वती व 7 फरवरी को स्वामी मित्रानंद सरस्वती आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर संवाद करेंगे। 6-7 फरवरी को ही शाम 6 बजे से अभिनेता नीतिश भारद्वाज एवं कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी शंकर गाथा की प्रस्तुति देंगी। 8 से 12 फरवरी तक राम जन्म भूमि न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि प्रतिदिन शंकरो लोकशंकर: आचार्य शंकर के जीवन प्रसंग पर कथा करेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल श्री रमेन डेका

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण

    April 5, 2026

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

    April 5, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल श्री रमेन डेका

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.