Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»सिद्धार्थ देसाई ने गुजरात के लिए रणजी में रचा इतिहास, एक पारी में 9 विकेट
    खेल

    सिद्धार्थ देसाई ने गुजरात के लिए रणजी में रचा इतिहास, एक पारी में 9 विकेट

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिद्धार्थ देसाई ने गुजरात के लिए रणजी में रचा इतिहास, एक पारी में 9 विकेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात के लिए खेल रहे स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 9 विकेट लेकर कमाल कर दिया. रणजी के दूसरे चरण की शुरुआत आज 23 जनवरी से हुई, जिसमें चारों तरफ सिद्धार्थ देसाई का नाम गूंज रहा है. सिद्धार्थ ने गुजरात के लिए एक पारी में बेस्ट बॉलिंग फिगर अपने नाम कर लिए. सिद्धार्थ ने पहली पारी के दौरान 15 ओवर फेंके, जिसमें 5 मेडन रहे. इस दौरान उन्होंने 2.40 की इकॉनमी से 36 रन खर्च कर 9 विकेट चटकाए. इससे पहले गुजरात के लिए फर्स्ट क्लास मैच की एक पारी में किसी भी गेंदबाज ने 9 विकेट नहीं चटकाए. इससे पहले गुजरात के लिए फर्स्ट क्लास की एक पारी में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड राकेश वीनुभाई के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2012 में 8/31 का बॉलिंग फिगर हासिल किया था. 

    9 विकेट के साथ तीसरा बेस्ट फिगर
    इसके अलावा यह एक पारी में रणजी ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है. टूर्नामेंट की एक पारी का पहला बेस्ट बॉलिंग फिगर 10/49 का है, जो हरियाणा के अंशुल कंबोज ने 2024 में लिया था. मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी उत्तराखंड की टीम 30 ओवर में ही 111 रन पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान टीम के लिए शाश्वत डंगवाल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35* रन स्कोर किए. 

    सिद्धार्थ देसाई: फर्स्ट क्लास में 159 विकेट
    सिद्धार्थ ने अब तक अपने करियर में 36 फर्स्ट क्लास और 20 लिस्ट ए मैच खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 48 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 26.26 की औसत से 159 विकेट चटका लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट ए की 20 पारियों में सिद्धार्थ ने 31.60 की औसत से 25 विकेट अपने नाम किए. वहीं बैटिंग करते हुए उन्होंने फर्स्ट क्लास में 410 और लिस्ट ए में 10 रन बनाए.

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ सीजन 2026: सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने की समीक्षा

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

    May 8, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका से पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने की मुलाकात

    May 8, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.