Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राजनीती»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दस विधायक रहे अनुपस्थित
    राजनीती

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दस विधायक रहे अनुपस्थित

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दस विधायक रहे अनुपस्थित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई दौरे पर आए थे। अपनी  यात्रा के दौरान नौसेना डॉकयार्ड में तीन प्रमुख नौसेना युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महायुति विधायकों की बैठक ली। अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 विधायक इस बैठक से अनुपस्थित रहे। अब राजनीतिक गलियारे में विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना है। प्रधानमंत्री आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी ने महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके बाद अब वे दूसरी बार मुंबई आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीनों युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद महायुति में तीनों दलों के विधायकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपस्थित थे। बैठक में  नरेन्द्र मोदी ने सभी विधायकों को विकास का संदेश दिया। लेकिन एनसीपी विधायक दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, सरोज अहिरे, राजू नवघरे, धनंजय मुंडे, प्रकाश सोलंके और इदरीस नाईकवडी समेत 10 विधायक इस बैठक में मौजूद नहीं थे।

    पीएम मोदी ने क्या कहा?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में विधायकों से क्या कहा? शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, आपको राजनीतिक जीवन में किस तरह काम करना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान किस तरह करना चाहिए? इस पर मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बैठक में कोई कठोर शब्द नहीं बोले। उन्होंने सभी को ज्ञान दिया। उनके साथ गहन चर्चा हुई। केसरकर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के बारे में कुछ नहीं कहा।

    वह विधायक क्यों नहीं आये?
    एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? इस मुद्दे पर बोलते हुए दीपक केसरकर ने कहा कि, अभी कौन आया या नहीं आया, इस पर बात करना उचित नहीं है, और उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से परहेज किया। लेकिन एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ विधायक क्यों नहीं आये? इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

    News Desk

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    November 3, 2025

    घर खरीदारों के लिए रेरा की अहम जानकारी : परियोजना विस्तार का अर्थ आधिपत्य तिथि बढ़ना नहीं – छ.ग. रेरा

    November 3, 2025

    राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    November 3, 2025

    नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

    November 3, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.