Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»पाकिस्तान तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने 24 घंटे बाद रिटायरमेंट का फैसला बदला
    खेल

    पाकिस्तान तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने 24 घंटे बाद रिटायरमेंट का फैसला बदला

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने 24 घंटे बाद रिटायरमेंट का फैसला बदला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के ड्रॉफ्ट का आयोजन हुआ। इस ड्रॉफ्ट के जरिए टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें ड्रॉफ्ट में ही नहीं चुना गया। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने ड्रॉफ्ट में ना चुने जाने से नाराज होकर अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। इस पाकिस्तीन खिलाड़ी ने महज 22 साल की उम्र में PSL से रिटायरमेंट ले लिया। 

    PSL को कहा अलविदा
    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने PSL 10 ड्राफ्ट में नजरअंदाज किए जाने के बाद PSL को अलविदा कह दिया। 22 साल के  इहसानुल्लाह अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें PSL के ड्रॉफ्ट में मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया।

    अचानक संन्यास का ऐलान कर चौंकाया
    एक न्यूज के साथ बातचीत के दौरान  इहसानुल्लाह ने PSL में कभी ना खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये फैसला जज्बात नहीं लिया गया हैं। उन्होंने खुद देखा है कि दुनिया मतलबी। अब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। आज के बाद सब खत्म। वह बायकॉट करते हैं और PSL से संन्यास ले रहे हैं। अब कभी PSL में नहीं खेलेंगे। 

    24 घंटे बाद लिया वापस रिटायरमेंट फैसला
     इहसानुल्लाह को अभी रिटायरमेंट का ऐलान किए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि वह अपनी जुबान से पलट गए और उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया। इहसानुल्लाह ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उन्होंने भावनाओं में बहकर ये फैसला लिया था और वह अपनी बात वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, उन्होंने कल भावनाओं में बहकर यह फैसला किया था।

    इस वजह से उठाया था बड़ा कदम
    उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे पीएसएल ड्राफ्ट में नहीं चुना गया, तो दोस्तों और परिवार ने भी मेरे दिमाग में यह बात डाल दी और मैंने गुस्से में आकर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इहसानुल्लाह ने कड़ी मेहनत करने और घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की कसम भी खाई ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगली बार उन्हें खरीदार मिल सकें और उन्होंने अपने बयान के लिए मुल्तान सुल्तान्स से माफी भी मांगी। इहसानुल्लाह PSL 8 के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस सीजन उन्होंने मुल्तान सुल्तान्स के लिए 7.59 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान की T20I टीम में चुन लिया गया।। उन्होंने मार्च 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी हिस्सा लिया। इहसानुल्लाह ने उसी सीरीज के दौरान अपना पहला वनडे कैप भी हासिल किया।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ सीजन 2026: सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने की समीक्षा

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

    May 8, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका से पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने की मुलाकात

    May 8, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.