Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शौण्डिक समाज का रहा है समृद्धिशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    शौण्डिक समाज का रहा है समृद्धिशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शौण्डिक समाज का रहा है समृद्धिशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि शौण्डिक समाज का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। शौण्डिक समाज के लोग व्यापार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए राजधानी रायपुर में भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शौण्डिक समाज की पत्रिका छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाचार का विमोचन भी किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है।पिछले साल इसी तिथि को अयोध्याधाम में भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजे थे। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में देश भर से और विदेशों से भी छत्तीसगढ़ की धरती पर आए शौण्डिक समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन करता हूँ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शौण्डिक समाज ने अपनी उद्यमशीलता और कर्मठता से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। आज यहां विदेशों से भी प्रतिनिधि पहुंचे हैं वो इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के हर कोने में आपने अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है। अभी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं, जहां प्रवासी भारतीय समुदाय नहीं फैला हो।आज शौण्डिक समाज के सम्मेलन में जुटे इतने सारे प्रतिनिधियों को देखकर प्रधानमंत्री जी की कही बात यहां सार्थक प्रतीत होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले 1 साल में हमने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की अधिकांश बातों को पूरा किया है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में हमने 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय लिया। कल केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। उन्होंने 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में फिर इतने ही आवास दिए जाने का आश्वासन दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर धान खरीद रही है। हमारी सरकार ने 2 साल का बकाया बोनस किसानों को दिया है। साथ ही 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने की शुरुआत में ₹1000 की राशि महतारी वंदन योजना के तहत दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना का अभी तक 20 हजार रामभक्त लाभ ले चुके हैं। सरकार बनने से पहले हमने कहा था कि पीएससी में हुई गड़बड़ी से छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ है हम उसकी जांच कराएंगे। सीबीआई पीएससी परीक्षाओं की जांच कर रही है। भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। जो भी दोषी है उसपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। हमें भी छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में खड़ा करना है। छत्तीसगढ़ एक बहुत संपन्न प्रदेश है। यहां खनिज संसाधन से लेकर वन संपदा भरी पड़ी है। साथ ही यहां मेहनतकश किसान हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में आप सभी का योगदान बहुत जरूरी है। हमने प्रदेश में नई औद्योगिक नीति 2024-2030 लागू की है। नई नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ में उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। दिल्ली में हुई इन्वेस्टर समिट में आए उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति की बहुत सराहना की गई। इस नीति में हमने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता दी है। हम सिंगल विंडो 2.0 का लाभ दे रहे हैं। शौण्डिक समाज से मैं अपील करता हूं कि आप सभी इसका लाभ उठाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति भी हमने लागू की है, जिसके तहत शिक्षा को रोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही हम स्थानीय भाषा में भी शिक्षा दे रहे हैं। दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। जो बच्चे देश की राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उनको यह लाभ मिलेगा। हर जिले में हम नालंदा परिसर बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शौण्डिक समाज मजबूती के साथ समाज में अपनी भागीदारी निभा रहा है। शौण्डिक समाज में एकजुटता है। संगठित समाज ही आगे बढ़ता है, उसी की आवाज दूर तक जाती है। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मैं यह अपील करना चाहूंगा कि आप सभी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही शौण्डिक समाज सामूहिक विवाह का आयोजन भी करे। आप सभी समाज की प्रगति में लगे हुए हैं, यह बहुत खुशी की बात है। छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने में आप सभी का योगदान बहुमूल्य है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया जा रहा। शौण्डिक समाज कृषि से भी जुड़ा है। शौण्डिक समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं आप सभी का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करता हूं।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता, संयोजक श्याम गुप्ता, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित अखिल भारतीय शौण्डिक समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

     

    News Desk

    Related Posts

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

    March 25, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भेंट की

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक

    March 25, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट

    March 25, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

    March 25, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भेंट की

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.