Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»इंग्लैंड के खिलाफ T20I में इन 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस बार नहीं खेल पाएंगे सीरीज
    खेल

    इंग्लैंड के खिलाफ T20I में इन 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस बार नहीं खेल पाएंगे सीरीज

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड के खिलाफ T20I में इन 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस बार नहीं खेल पाएंगे सीरीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अब से कुछ दिनों बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान कुल 5 मैच खेले जाएंगे। हालांकि अभी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम जल्द ही भारत में दस्तक देगी। सीरीज शुरू होने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 21 मैचों में 648 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका औसत 38 के करीब है। उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 467 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 के आसपास है। रोहित ने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन अब विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

    सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच होगी आगे निकलने की होड़

    अगर मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 8 मैचों में 321 रन बनाए हैं। सूर्य ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। सूर्यकुमार यादव ने भी इसी टीम के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं, हार्दिक पांड्या भी पीछे नहीं हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 302 रन बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये दोनों उस टीम में होंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज के अंत में सूर्य और हार्दिक में से कौन आगे निकलता है।

    टी20 के बाद होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज

    भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम होगी, इसलिए सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जानी चाहिए।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    May 9, 2026

    “गांव-गांव में सुशासन की दस्तक: मौके पर समाधान, जनता में विश्वास” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.