Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पहाड़ी कोरवा बंधन ने किया जमाने से कदम मिलाने का आगाज, पक्के मकान से बदली जिंदगी
    छत्तीसगढ़

    पहाड़ी कोरवा बंधन ने किया जमाने से कदम मिलाने का आगाज, पक्के मकान से बदली जिंदगी

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहाड़ी कोरवा बंधन ने किया जमाने से कदम मिलाने का आगाज, पक्के मकान से बदली जिंदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से आने वाले बंधन ने पक्के मकान में रहने का सपना पूरा कर लिया है। बंधन का कहना है, आज दुनिया आगे बढ़ रही है। हमें भी जमाने से कदम मिलाना होगा, और इसकी शुरुआत पक्के मकान से हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने हमें और हमारे जैसे कई परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत उन्हें यह मकान मिला है, जिससे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

    बंधन ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के लिए अपने मकान का सपना देखना कभी असंभव लगता था। लेकिन, सरकार की योजनाओं ने यह सपना साकार किया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उन्हें घर के साथ-साथ पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि वे अधिकारियों की मदद से पीएमएवाई के तहत आवेदन किया। 2023-24 में उन्हें मकान निर्माण की स्वीकृति मिली और देखते ही देखते उनका सुंदर घर बनकर तैयार हो गया। पुराने कच्चे मकान में उन्हें बरसात में पानी टपकने और दीवारों की सीलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, पक्के मकान में यह सारी समस्याएं समाप्त हो गई हैं।

    बंधन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार जो योजनाएं लेकर आई है, उनसे हमें बड़ी राहत मिली है। मैं अपने सगे-सम्बंधियों और पड़ोसियों को भी इन योजनाओं के लाभ के बारे में बताता हूं, ताकि वे भी अपने सपनों को पूरा कर सकें। पहाड़ी कोरवा समुदाय के बंधन का पक्का घर बनने का सपना पूरा होना सरकार की विकास योजनाओं और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का प्रमाण है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार बना स्वास्थ्य का सहारा : वनांचल की महिलाओं तक पहुंची जांच और जागरूकता

    May 13, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल और सुरक्षा काफिला राष्ट्र प्रथम की भावना से ऊर्जा संरक्षण का संदेश

    May 13, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Übersicht über Wettanbieter ohne Lugas: Top 10 im Vergleich

    May 14, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.