Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में बदलाव की तैयारी, नए ओपनर की तलाश शुरू
    खेल

    रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में बदलाव की तैयारी, नए ओपनर की तलाश शुरू

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में बदलाव की तैयारी, नए ओपनर की तलाश शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रोहित का बल्ला चल नहीं रहा और इसी कारण वह सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट रोहित से टेस्ट टीम में उनके भविष्य के बारे में बात करेगा। रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट की खबरें भी तेज हैं।

    हालांकि, रोहित ने खुद साफ मना कर दिया है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी कुछ बदल सकता है और इसमें रोहित का टीम से बाहर जाना भी शामिल है। ऐसे में सवाल ये है कि रोहित अगर बाहर जाते हैं तो बतौर ओपनर उनकी जगह कौन आएगा?

    कौन होगा रोहित का विकल्प

    केएल राहुल
    रोहित पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह इस टेस्ट मैच में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी और प्रभावित किया था। हालांकि, राहुल भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते दिखे। फिर भी वह रोहित की जगह लेने के बड़े दावेदार हैं। राहुल के पास अनुभव भी है और प्रतिभा भी। अगर वह पीछे रहते हैं तो इसका एक कारण ये हो सकता है कि टीम नए खिलाड़ियों की तरफ देख रही है।

    अभिमन्यू ईश्वरन
    घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले बंगाल के अभिमन्यू ईश्वरन भी एक मजबूत विकल्प हैं। उन्होंने लगातार अपने खेल से प्रभावित किया है। कुछ दफा वह टीम में आए, लेकिन प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन सके। सेलेक्टर्स को उन पर भरोसा है और ये इस बात से समझा जा सकता है कि वह लगातार इंडिया-ए का हिस्सा बन रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में 101 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 48.87 की औसत से 7674 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।

    ऋतुराज गायकवाड़
    एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल अपनी पहचान बनाने वाले दांए हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी इस रेस में हैं और मजबूत दावेदार हैं। सभी उनकी प्रतिभा के कायल हैं और इसी कारण धोनी ने चेन्नई की कप्तानी भी इन्हें सौंपी है। गायकवाड़ भी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। तकनीकी तौर पर गायकवाड़ काफी मजबूत माने जाते हैं। उन्होंने 37 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.52 की औसत से 2533 रन बनाए हैं जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक जमाए हैं। वह लगातार इंडिया-ए की तरफ से खेल रहे हैं और कप्तानी भी कर रहे हैं। गायकवाड़ के उम्र भी कम है और अगर उनको मौका दिया जाता है तो वह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं।

    प्रियंक पांचाल
    अभिमन्यू की तरह गुजरात के प्रियंक पांचाल भी कई सालों के घरेलू क्रिकेट में छाए हुए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का बल्ला भी जमकर रन उगल रहा है। कई बार वह भी टीम में आए, लेकिन डेब्यू नहीं कर सके। इंग्लैंड में तो उनका डेब्यू तय माना जा रहा था, लेकिन फिर हुआ नहीं। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी दमदार है। इस बल्लेबाज ने 125 फर्स्ट क्लास मैचों में 44.75 की औसत से 8683 रन बनाए हैं जिसमें 28 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। प्रियंक पांचाल की उम्र उनके आड़े आ सकती है। वह इस समय 34 साल के हैं और भारत को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी जो लंबा खेल सके।

    शुभमन गिल
    टीम इंडिया का भविष्य माने जा रहे शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ओपनर ही की थी। यशस्वी के टीम में आने के बाद वह नंबर-3 पर चले गए। अगर रोहित बाहर जाते हैं तो गिल दोबारा ओपनिंग का दावा ठोक सकते हैं और नंबर-3 पर किसी और बल्लेबाज को आजमाया जा सकता है। बतौर ओपनर गिल का रिकॉर्ड भी अच्छा है और यशस्वी के साथ उनकी ट्यूनिंग भी शानदार है और गिल की उम्र भी ज्यादा नहीं है।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    May 9, 2026

    “गांव-गांव में सुशासन की दस्तक: मौके पर समाधान, जनता में विश्वास” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.