Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»नवजोत सिद्धू: भारत के 150 करोड़ लोगों का अपमान करने वाले ट्रेविस हेड को सजा मिलनी चाहिए
    खेल

    नवजोत सिद्धू: भारत के 150 करोड़ लोगों का अपमान करने वाले ट्रेविस हेड को सजा मिलनी चाहिए

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवजोत सिद्धू: भारत के 150 करोड़ लोगों का अपमान करने वाले ट्रेविस हेड को सजा मिलनी चाहिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Navjot Singh Sidhu: भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में संघर्ष कर रही थी। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भारतीय उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे थे, जबकि कंगारू पेसर्स बुरी तरह से थके हुए थे। इस पर पैट कमिंस ने पार्ट टाइमर ट्रेविस हेड का इस्तेमाल करने का फैसला किया। उन्होंने गेंद संभालते ही ऋषभ पंत को आउट करा दिया। जब पंत आउट होकर पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे तो ट्रेविस हेड ने सेलिब्रेशन के दौरान गंदा इशारा किया, जो किसी भी भारतीय को पसंद नहीं आया।

    मैच खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड और कप्तान पैट कमिंस ने उस पर सफाई दी, लेकिन यह कतई बर्दाश्त करने वाली बात नहीं थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए न केवल क्रिकेट को शर्मसार करने की बात कही, जबकि साथ ही 150 करोड़ भारतीयों का अपमान भी बताया। उन्होंने साथ ही ट्रेविस हेड को सजा देने की भी मांग की है।

    सिद्धू ने एक्स पर लिखा- मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड का गंदा सेलिब्रेशन जेंटलमैन खेल के लिए नहीं है… यह सबसे खराब उदाहरण प्रस्तुत करता है, जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों… इस कटु आचरण ने किसी व्यक्ति (ऋषभ पंत) का नहीं बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के राष्ट्र का अपमान किया है… उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करेगी, ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न करे!!!"

    बॉर्डर गास्कर ट्रॉफी में यह दूसरा मौका है, जब ट्रेविस हेड विवादों में आए हैं। इससे पहले वह मोहम्मद सिराज से भिड़ गए थे। 140 रन बनाकर आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने सिराज को कुछ कहा। इस पर सिराज की ओर से भी प्रतिक्रिया आई।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    May 9, 2026

    “गांव-गांव में सुशासन की दस्तक: मौके पर समाधान, जनता में विश्वास” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.