Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»धर्म»घर में फील होती है निगेटिव एनर्जी, वास्तु के ये 5 उपाय आपकी कर सकते हैं मदद, आज ही करें ट्राई और देखें फर्क!
    धर्म

    घर में फील होती है निगेटिव एनर्जी, वास्तु के ये 5 उपाय आपकी कर सकते हैं मदद, आज ही करें ट्राई और देखें फर्क!

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर में फील होती है निगेटिव एनर्जी, वास्तु के ये 5 उपाय आपकी कर सकते हैं मदद, आज ही करें ट्राई और देखें फर्क!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर आप कभी अपने घर में अजीब महसूस करते हैं या ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो सामान्य नहीं लगतीं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. ये उपाय न केवल घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में मदद करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मकता भी बनाए रखते हैं. इन उपायों से घर के वातावरण में शांति और सामंजस्य स्थापित होता है. आइए जानते हैं कुछ सरल वास्तु के उपाय जो आपके घर को सुरक्षित और खुशहाल बना सकते हैं. इन उपायों के बारे में बता रहे हैं
    1. खिड़की और दरवाजों पर ध्यान दें
    अगर आपकी खिड़की या दरवाजा ऐसे स्थान पर खुलता है जो वीरान जगह, खंडहर, श्मशान या जंगल के पास हो, तो यह घर में नकारात्मक प्रभाव ला सकता है. वास्तु के अनुसार, ऐसे दरवाजों या खिड़कियों के पास फिटकरी के टुकड़े रख सकते हैं. कांच की प्लेट में फिटकरी रखें और इसे हर महीने बदलते रहें. इस उपाय से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश रुकता है और घर का वातावरण सकारात्मक बनता है
    2. आंगन में कपूर जलाएं
    यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है, तो आंगन या लॉबी में एक धातु की कटोरी में कपूर की टिकिया जलाने से मदद मिल सकती है. शाम के समय कपूर जलाएं और उसे पूरे घर में घुमाएं. इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं और धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
    3. धार्मिक संगीत और पूजा का महत्व
    घर में उदासी या तनाव महसूस हो तो शाम के समय हल्की आवाज में धार्मिक संगीत सुनें. इससे घर में शांति बनी रहती है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं. साथ ही, शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ या हवन करवाना भी घर के माहौल को हल्का और सकारात्मक बनाता है. इस उपाय से घर के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्दपूर्वक रह पाते हैं
    4. रंगीन बल्ब का असर
    कई बार बच्चों या वयस्कों को डरावने सपने आते हैं या वे नींद में बार-बार जागते हैं. ऐसे में, कमरे में पीले रंग का 0 या 15 वॉट का बल्ब लगाना अच्छा रहेगा. यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है और डरावने सपनों से छुटकारा दिलाता है. बच्चों के पलंग के पास तांबे के तार से बने स्प्रिंग नुमा छल्ले भी रखने से कमरे में नकारात्मकता कम होती है.
    5. टूट-फूट से बचें
    घर में हमेशा नई और अच्छी वस्तुएं रखें. टूटी हुई वस्तुएं, टूटे शीशे या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बन सकते हैं. इसके अलावा, दरवाजे के पास घड़ी या कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. घर में स्वच्छ और नई चीजों का होना हमेशा अच्छा माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

    February 16, 2026

    राजिम कुंभ कल्प 2026 समापन समारोह : राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना : महानदी महाआरती में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना की

    February 16, 2026

    मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.