Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»धर्म»बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप
    धर्म

    बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप

    By October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गोरखपुर के गोलघर स्थित मां काली का प्राचीन मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं. इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं बेहद खास हैं कहा जाता है कि, यहां स्थापित मां काली की प्रतिमा स्वयं धरती से प्रकट हुई थी, और तब से लेकर आज तक यह मंदिर चमत्कारों का साक्षी बना हुआ है.

    मां काली का जमीन चीरते हुए हुई प्रकट

    मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग बताते हैं कि इस स्थान पर पहले घना जंगल हुआ करता था. वर्षों पहले इसी जंगल में जमीन को चीरते हुए मां काली का मुखड़ा प्रकट हुआ था. इस घटना ने स्थानीय लोगों को चकित कर दिया और धीरे धीरे इस स्थान पर भक्तों का जमावड़ा लगने लगा. पूर्व उपसभापति मनू जायसवाल बताते हैं कि उनके पूर्वज जंगीलाल जायसवाल ने इस स्थान पर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर का निर्माण कराया.

    भक्तों के विश्वास का केंद्र

    मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा के नीचे, उसी स्थान पर धरती से प्रकट हुआ स्वयंभू मुखड़ा आज भी स्थित है. यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. कहा जाता है कि, मां काली की कृपा से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है, और यही कारण है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सुबह होते ही मंदिर के पट खुलते ही लंबी कतारें लग जाती हैं, और विशेष रूप से नवरात्र के समय मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल हो जाता है.

    काली मां के दिव्य रूप में बदलाव

    मंदिर के पुजारी श्रवण सैनी के अनुसार, गोलघर की मां काली को सिद्ध माता माना जाता है. उनका कहना है कि काली मां की प्रतिमा के स्वरूप में दिन में तीन बार बदलाव होता है. सुबह, दोपहर और शाम को माता का रूप अलग-अलग दिखता है. यह अद्भुत घटना श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होती है और उनके विश्वास को और भी गहरा करती है.

    नवरात्रि में विशेष आयोजन

    नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का मेला लगता है. दूर दूर से लोग आकर विधि विधान से पूजा करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं. इस समय मंदिर के आसपास प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों की रौनक देखते ही बनती है, और भक्त मां काली की कृपा पाने के लिए यहां उमड़ पड़ते हैं.

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

    February 16, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 16, 2026

    श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    February 16, 2026

    मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.