Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»विदेश»मासूम बच्चों के लिए नरक बन चुका गाजा, आने वाली पीढ़ी… UNICEF चीफ ने क्यों चेताया…
    विदेश

    मासूम बच्चों के लिए नरक बन चुका गाजा, आने वाली पीढ़ी… UNICEF चीफ ने क्यों चेताया…

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मासूम बच्चों के लिए नरक बन चुका गाजा, आने वाली पीढ़ी… UNICEF चीफ ने क्यों चेताया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को एक साल पूरा हो गया है।

    इस कत्लेआम में दोनों ओर से हजारों की मौत हो गई। गाजा में सबसे ज्यादा कम से कम 44 हजार लोग मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

    गाजा में भीषण नरसंहार पर यूनिसेफ प्रमुख ने गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि संघर्ष के कारण वहां के बच्चों को “पीढ़ी दर पीढ़ी चुनौतियों” का सामना करना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि अगर हम गाजा को एक बच्चे की नजर से देखें तो हम कितनी मदद क्यों न कर लें यह उनके लिए एक नरक जैसा दृश्य है। वहां जो कुछ हो रहा है, बच्चे सदमे हैं।

    यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने रविवार को सीबीएस न्यूज के “फेस द नेशन” प्रोग्राम में कहा, “अगर आप गाजा को वास्तव में एक बच्चे की नजर से देखते हैं, तो यह एक नरक का दृश्य है। वहां भोजन और साफ़ पानी की कमी है।

    बच्चे भी उम्मीद छोड़ रहे हैं।

    रसेल ने बच्चों के बारे में कहा, “जो कुछ हो रहा है उससे वे बहुत सदमे में हैं।” “भले ही हम वहां अधिक से अधिक मदद पहुंचा रहे हो, लेकिन इन बच्चों को जो आघात झेलना पड़ रहा है, वह उनके लिए जीवन भर और यहां तक ​​कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी चुनौतियों का सामना करने वाला है।”

    7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई लड़ाई में पहले हमास के लड़ाकों ने 1200 इजरायली नागरिकों की हत्या कर दी और इजरायल के लगभग 250 को बंधक बना लिया। इसके जवाब में इजरायली सेना गाजा में कहर बनकर टूट पड़ी है। गाजा शहर श्मशान घाट बन चुका है।

    हजारों लाशें बिछ चुकी हैं। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 44 हजार पार कर गया है। इतना रक्तपात होने के बावजूद जंग थमी नहीं है। इजरायली सेना की ओर से गाजा में लड़ाई जारी है।

    रसेल ने कहा कि गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना “बहुत खतरनाक” है। हालांकि, उन्होंने क्षेत्र में हजारों बच्चों को पोलियो की खुराक पहुंचाने को बड़ी सफलता जरूर कहा।

    लेबनान में ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह को निशाना बनाने वाले इजरायल के नवीनतम सैन्य अभियानों पर यूनिसेफ चीफ ने कहा कि “हमले की गति चौंकाने वाली है। वहां लगभग 1 मिलियन विस्थापित लोगों तक पहुंचना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है”।

    The post मासूम बच्चों के लिए नरक बन चुका गाजा, आने वाली पीढ़ी… UNICEF चीफ ने क्यों चेताया… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.