Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»विदेश»ISS पर पहुंच चुका अंतरिक्षयान, फिर भी फरवरी तक इंतजार; क्यों अटकी सुनीता विलियम्स की वापसी…
    विदेश

    ISS पर पहुंच चुका अंतरिक्षयान, फिर भी फरवरी तक इंतजार; क्यों अटकी सुनीता विलियम्स की वापसी…

    By October 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ISS पर पहुंच चुका अंतरिक्षयान, फिर भी फरवरी तक इंतजार; क्यों अटकी सुनीता विलियम्स की वापसी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स विमान पहुंच चुका है।

    इसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खड़ा भी किया जा चुका है। स्पेसएक्स क्रू9 मिशन के दोनों एस्ट्रोनॉट्स निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बूनॉव का वहां पर ग्रैंड वेलकम हो चुका है।

    यह सब सफलतापूर्वक होने के बावजूद सुनीता विलियम्स को तत्काल वापस क्यों नहीं लाया जा रहा है? जब स्पेसयान वहां पर पहुंच चुका है तो फिर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी को फरवरी 2025 तक के लिए क्यों टाला जा रहा है? यह एक बड़ा सवाल है जो तमाम लोगों के जेहन में चल रहा है।

    असल में इसके पीछे कई वजहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं…

    क्रू रोटेशन
    इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर क्रू रोटेशन काफी अहम है। नासा ने इसे बहुत ही सावधानी के साथ प्लान किया है। ऐसे में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की तत्काल वापसी इस रोटेशन पर असर डालेगी।

    इससे आईएसएस के शिड्यूल पर असर पड़ेगा और वहां स्टाफ की कमी हो सकती है। नासा चाहता है वापस आने से पहले वह मेंटेनेंस से जुड़ी अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर लें।

    मिशन में बाधा
    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फिलहाल आईएसएस पर कई तरह के वैज्ञानिक प्रयोगों में लगे हैं। वह तमाम रिसर्च प्रोजेक्ट्स को भी अंजाम दे रहे हैं।

    इसके लिए दोनों का चयन उनके अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए किया गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर लंबे समय तक रहने का उनका अनुभव भी अहम फैक्टर है। अगर वो तत्काल वहां से हटते हैं इससे मिशन में बाधा पहुंचेगी।

    तैयारी में लगने वाला समय
    आईएसएस से धरती के लिए वापस आने से पहले एस्ट्रोनॉट्स को तमाम तरह की तैयारियां करनी पड़ती हैं। अंतरिक्ष और धरती के माहौल में बहुत ज्यादा अंतर है।

    ऐसे में उन्हें इस बात के लिए तैयार होना पड़ता है कि वापस धरती पर आने के बाद उनका शरीर कैसे रिस्पांस करेगा। इन तमाम चीजों से आसानी से पार पाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को वापसी से पहले लंबी तैयारी करनी होती है।

    सुरक्षा का पहलू
    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी में सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा ही बनी थी। ऐसे में नासा जल्दबाजी में कदम उठाकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा।

    दोनों की सकुशल वापसी हो, इसके लिए लंबी तैयारी की जरूरत है। यह देखते हुए कि अंतरिक्ष मिशन काफी अनएक्सपेक्टेड होते हैं। नासा पूरी प्लानिंग के साथ इस काम को अंजाम देना चाहता है।

    गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर प्रवास बढ़ने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    सुनीता विलियम्स आईएसएस की कमान संभाले हुए हैं। वह इस तरह के अनिश्चित हालात का सामना करने की अपनी क्षमता को बखूबी दिखा रही हैं।

    इस मिशन में आने वाली चुनौतियों ने इसे काफी कॉम्पलेक्स बना दिया है। माना जा रहा है कि सुनीता विलियम्स के वहां रहने के दौरान कई अहम प्रोजेक्ट्स को अंजाम देंगी।

    The post ISS पर पहुंच चुका अंतरिक्षयान, फिर भी फरवरी तक इंतजार; क्यों अटकी सुनीता विलियम्स की वापसी… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका

    April 3, 2026

    जल संरक्षण की दिशा में दुर्ग जिले की बड़ी उपलब्धि

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.