Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»अनूठा कैफे: दिल पर हाथ रखने से चटनी, आंखों के इशारे पर मिलता प्याज; यहां बल्ब की रोशनी से होता है ऑर्डर
    देश

    अनूठा कैफे: दिल पर हाथ रखने से चटनी, आंखों के इशारे पर मिलता प्याज; यहां बल्ब की रोशनी से होता है ऑर्डर

    By September 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनूठा कैफे: दिल पर हाथ रखने से चटनी, आंखों के इशारे पर मिलता प्याज; यहां बल्ब की रोशनी से होता है ऑर्डर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली ।  अगर आप किसी कैफे में जाएं और वहां वेटर बिना ऑर्डर लिए खाना या सॉफ्ट ड्रिंक लाता दिखेगा तो चौकिएगा नहीं, वेटर को इशारों में ऑर्डर दिया गया है। आपको बिना बोलें ही ऑर्डर देना हो, तो चौंकिएगा मत। सत्य निकेतन में एक इकोज साउंड ऑफ साइलेंस नाम का अनूठा कैफे है। इसका संचालन मूक-बधिर कर्मचारी करते हैं। यहां सांकेतिक भाषा में ऑर्डर लेकर ग्राहकों को खाना परोसा जाता है। इन विशेष कर्मचारियों ने सांकेतिक भाषा को अपना हथियार बनाकर रोजगार का सृजन किया है।  खास बात यह है कि इस कैफे के माध्यम से दिव्यांग लोगों के प्रति सोच बदलने का काम भी हो रहा है। अमूमन तमाम कैफे व अन्य जगहों में दिव्यांग पर्दे के पीछे कार्य करते हुए दिख जाते हैं। लेकिन, यहां कर्मचारी कैफे में आने वाले मेहमानों का स्वागत पूरी सहजता के साथ करते हुए उनकी मांग को भी पूरा करते हैं। यह इकोज साउंड ऑफ साइलेंस कैफे है। यहां ऑर्डर देने के लिए विशेष सांकेतिक भाषा का उपयोग किया जाता है। कैफे में सांकेतिक भाषा के चिह्न भी बने हुए हैं। कर्मचारी ग्राफिक बोर्ड व सांकेतिक भाषा का उपयोग करके मेहमानों को खाना परोसते हैं। इतना ही नहीं, लोगों को मामूली सांकेतिक भाषा भी सिखाते हैं।

    प्रेरणा का स्रोत बने कर्मचारी

    पहले जब कहीं नौकरी नहीं करते थे तो लोग नकारात्मक नजर से देखते थे। लेकिन, अब कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। यह कहना है 45 वर्षीय प्रमोद का। वह कैफे में वरिष्ठ कैशियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने बच्चों को उन्हें दिखाने लाते हैं। कैफे को देखने व कर्मचारियों के काम से अनुभव लेने के लिए मूक-बधिर स्कूल से छात्र भी स्टडी टूर करने आते हैं जिससे बाकी लोग भी प्रेरित हो रहे हैं।

    आंखों पर इशारा करने पर मिलता है प्याज, दिल पर हाथ लगाने पर चटनी

    यहां ऑर्डर के लिए क्यू बुक बनाई है। इसमें चम्मच, पानी, बिल व कैफे प्रबंधक से बात करने व अन्य कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर कोई खाने की टेबल में बैठा है और उसे कुछ खाने-पीने के लिए मंगवाना है, तो वह टेबल के ऊपर लगे बटन को दबा सकता है। इससे वहां लगे बल्ब की रोशनी से कर्मचारियों को पता लग जाएगा कि किस टेबल से बुलाया गया है। 

    ऐसे करते हैं ऑर्डर

    उन्होंने ग्राहकों को ऑर्डर देने में परेशानी न हो इसके लिए कुछ चिह्न भी बनाए हैं। जिसमें दिल के पास हाथ लगाने से यह लोग हरी चटनी देते हैं। वहीं, आंखों की ओर इशारा करने पर यह प्याज देते हैं। साथ ही, सॉफ्ट ड्रिंक मंगवानी है तो उसके लिए गाल पर हाथ लगाते हैं। वहीं, मोमोज मंगवाने होते हैं तो एम वन व बर्गर के लिए बी वन लिख कर आर्डर करते हैं। कर्मचारियों का शुक्रिया करने का तरीका भी अनोखा है, इसमें उन्हें एक मुस्कान के साथ अंगूठे का इशारा करना होता है।

    स्कूली शिक्षा का हिस्सा बननी चाहिए सांकेतिक भाषा

    हौंसले बुलंद हो तो कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है। यह पंक्ति कैफे में कार्य करने वाले मूक-बधिर कर्मचारियों पर सटीक बैठती है। कैफे में कार्य करने वाली 25 वर्षीय प्रीति सांकेतिक भाषा में बताती हैं कि पहले जब वह स्कूल पढ़ती थी तो कोई भी उनकी बात नहीं समझ पाता था। स्कूलों में सांकेतिक भाषा पढ़ाई जानी चाहिए। जिससे लोग बोल-चाल की भाषा जान सके। वह कहती हैं कि आर्थिक परेशानी की वजह से उन्होंने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई नहीं की। घर पर ही सिलाई का काम शुरू किया, लेकिन उससे आर्थिक परेशानी दूर नहीं हुई। 

    इकोज कैफे संस्थापक क्षितिज बेहल ने बताया कि कंपनियों में जब कोई मूक-बधिर नौकरी करता है तो लोग उससे किनारा करते हैं। समाज में हर कोई उनकी सांकेतिक भाषा तो नहीं समझ सकता इस वजह से वह समाज से कट जाते हैं। इन लोगों में बहुत काबिलियत है।

    Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.