Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल शहर में औसतन दो दिनों में मिल रहे नवीन बिजली कनेक्शन
    मध्यप्रदेश

    भोपाल शहर में औसतन दो दिनों में मिल रहे नवीन बिजली कनेक्शन

    By September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल शहर में औसतन दो दिनों में मिल रहे नवीन बिजली कनेक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल ।  भोपाल शहर में उपभोक्ताओं को सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने पर औसतन दो दिनों के भीतर नवीन बिजली कनेक्शन प्रदान करने की सराहना करते हुए आने वाले अक्टूबर माह में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी कार्यक्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुनिश्चित करने के साथ ही सभी विद्युत उपकेन्द्रों, उच्चदाब एवं निम्नदाब लाइनों तथा वितरण ट्रांसफार्मरों के पोस्ट मानसून मेन्टीनेन्स को समय सीमा में पूर्ण किया जाए। यह बात मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय के पीडीटीसी सभागार में आयोजित भोपाल शहर की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र एवं मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
    समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने राज्य शासन की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्युशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजनान्तर्गत सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में बढ़ते हुए इनपुट यूनिट्स के अनुपात में राजस्व संग्रहण एवं बिलिंग दक्षता को सुनिश्चित करते हुए विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। प्रबंध संचालक ने संभागवार एवं जोनवार प्रति यूनिट नगद राजस्व वसूली (सीआरपीयू) की समीक्षा करते हुए मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही बकाया राशि में कमी लाने और शहर वृत्त अंतर्गत बड़े बकायादारों से बिजली बिल जमा कराने के अलावा जिन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है उनके कनेक्शन काटने तथा भुगतान के उपरांत ही कटे हुए कनेक्शन को पुनः जोड़ने के निर्देश दिए।प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शहर के 20 बड़े बकायादार उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनसे बकाया राशि की तत्काल वसूली के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध ड्यूज रिकवरी एक्ट (डीआरए) के तहत कार्यवाही की जाए। श्री सिंघल ने 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों पर हो रही अधिक ट्रिपिंग की विवेचना के लिए मैदानी अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए साथ ही अधिक भूखण्ड दर वाले चयनित स्थानों पर अटल गृह ज्योति योजना में सब्सिडी का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं के परिसरों की प्रभावी जॉंच करने के भी निर्देश दिये। प्रबंध संचालक ने इस दौरान भोपाल शहर की राजस्व, विद्युत आपूर्ति, प्रोजेक्ट एवं अन्य विद्युतीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    Related Posts

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा

    April 6, 2026

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ….

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें

    April 6, 2026

    छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    April 6, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा

    April 6, 2026

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ….

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.