Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»केंद्र सरकार का बड़ा कदम: भारत में कहीं भी वर्षा कराने के लिए मिशन मौसम शुरू
    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा कदम: भारत में कहीं भी वर्षा कराने के लिए मिशन मौसम शुरू

    By September 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्र सरकार का बड़ा कदम: भारत में कहीं भी वर्षा कराने के लिए मिशन मौसम शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जलवायु परिवर्तन की वजह से देश में कभी भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ जाती है तो कभी कुछ इलाकों में बारिश न होने की वजह से सूखे के हालात बन जाते हैं। केंद्र सरकार ने ऐसी ही चरम मौसमी घटनाओं से निपटने के लिए मिशन मौसम लांच किया है। इससे मौसम के बारे में सटीक अनुमान लगाने के साथ बारिश कराने और बारिश रोकने की विशेषज्ञता भी विकसित की जाएगी।

    वैज्ञानिक की घटनाओं को भी रोक सकेंगे

    मिशन मौसम के तहत देश के वैज्ञानिक आकाशीय बिजली गिरने और बादल फटने की घटनाओं को भी रोक सकेंगे। सरकार ने मिशन मौसम के पहले चरण के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पहला चरण मार्च 2026 तक चलेगा। इसके तहत 70 रडार, हाई परफार्मेंस कंप्यूटर, 10 विंड प्रोफाइलर और 10 रेडियोमीटर लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में निगरानी की क्षमता बढ़ाने के लिए सेटेलाइट और एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    लैब में कृत्रिम रूप से बनेंगे बादल

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि मिशन के तहत बढ़ते तापमान के संदर्भ में बादलों में हो रहे के अध्ययन के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मेट्रोलाजी,पुणे में क्लाउड चैंबर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लैब में कृत्रिम रूप से बादल बनाएंगे और प्रयोग करेंगे। इससे विज्ञानियों को इन प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी और उनको पता चलेगा कि किस तरह के बादलों में सीडिंग करके बारिश कराई जा सकती है?

    सीडिंग के लिए किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और बारिश बढ़ाने ओर या बारिश रोकने के लिए कितनी सीडिंग की जरूरत है? सीडिंग एक प्रक्रिया है,जिसमें बादलों में एक खास सामग्री मिला कर बारिश कराई जाती है।'

    रविचंद्रन ने बताया कि हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्ष में कृत्रिम तरीके से बारिश को बढ़ाना और बारिश को नियंत्रित करना है। इसके बाद हम आकाशीय बिजली जैसी दूसरी मौसमी घटनाओं पर फोकस करेंगे।

    दिल्ली में लगातार बारिश होने से बाढ़ आ सकती है

    मौसम प्रबंधन की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर रविचंद्रन ने कहा कि दिल्ली में लगातार बारिश होने से बाढ़ आ सकती है। ऐसे में अगर हमारे पास बारिश रोकने की तकनीक है तो हम बादलों में ज्यादा सी¨डग करके बारिश को रोक सकते हैं। इसी तरह से सूखाग्रस्त इलाकों में बारिश करवा कर लोगों को सूखे से बचा सकते हैं।

    देश में भारी बारिश और सूखे की घटनाएं बढ़ रही

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार वायुमंडलीय प्रक्रियाओं की जटिलता और वर्तमान आब्जर्वेशन और माडल रेजोल्यूशन की सीमाओं के कारण मौसम के बारे में पूर्वानुमान लगाना चुनौतीपूर्ण है। वहीं, जलवायु परिवर्तन के कारण स्थानीय स्तर पर भारी बारिश और सूखे की घटनाएं बढ़ रही हैं।

    बादल फटने, आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान मौसम से जुड़ी ऐसी घटनाएं हैं, जिनके बारे में भारत में बहुत कम समझ है। इस स्थिति से निपटने के लिए बादलों के भीतर और बाहर, सतह पर, ऊपरी वायुमंडल में, महासागरों के ऊपर और ध्रुवीय क्षेत्रों में होने वाली मौसम से जुड़ी हर गतिविधि पर शोध की जरूरत है।

    भारत की निगरानी क्षमता

    भारतीय मौसम विभाग ने देश भर में अब तक 39 डॉप्लर रडार लगाएं हैं और कोई विंड प्रोफाइलर नहीं है। वहीं, चीन में 260 रडार 128 विंड प्रोफाइलर हैं। अमेरिका में 160 रडार और 100 विंड प्रोफाइलर हैं।

    Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.