Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»व्यापार»बजाज हाउसिंग फाइनेंस में चूक गए? बड़े आईपीओ में अलॉटमेंट बढ़ाने के टिप्स
    व्यापार

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस में चूक गए? बड़े आईपीओ में अलॉटमेंट बढ़ाने के टिप्स

    By September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बजाज हाउसिंग फाइनेंस में चूक गए? बड़े आईपीओ में अलॉटमेंट बढ़ाने के टिप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपने आईपीओ (IPO) तो सुना ही होगा। कई निवेशक बड़ी कंपनी के आईपीओ का इंतजार करते हैं। शेयर बाजार में ऐसे भी निवेशक हैं जो हर बड़ी कंपनी के आईपीओ में पैसा तो लगाते हैं पर उन्हें शेयर अलॉट नहीं होता है।
    अभी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ (Bajaj Housing Finance IPO) निवेश के लिए खुला था। 12 सितंबर 2024 (गुरुवार) को कंपनी ने निवेशकों को आईपीओ अलॉट किया है। कई निवेशकों के हाथ में यह आईपीओ नहीं आया। अगर आपने भी आईपीओ में निवेश किया और आपको शेयर अलॉट नहीं हुआ तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स के जरिये आईपीओ अलॉटमेंट के चांस बढ़ सकता है। टिप्स बताने से पहले आईपीओ के बारे में जान लेते हैं।

    क्या होता है आईपीओ (What is IPO)
    जब भी कोई कंपनी मार्केट में लिस्ट होती है तो वह उससे पहले अपना आईपीओ जारी करती है। इस आईपीओ में कंपनी बताती कि वह आईपीओ के माध्यम से कितने शेयर्स बेच रही है। आईपीओ में कंपनी लॉट साइज की जानकारी के साथ आईपीओ प्राइस बैंड (IPO Price Band) की भी जानकारी देती है। कंपनी बताती है कि वह जो आईपीओ ला रही है उसमें से किन निवेशकों के लिए कितना आईपीओ रिजर्व किया है।

    बता दें कि आईपीओ चार तरह के निवेशक के लिए आरक्षित रखा जाता है। इसमें से संस्थागत निवेशक (QIP), गैर-संस्थागत निवेशक (NII), रिटेल इन्वेस्टर और कंपनी के कर्मचारी शामिल होते हैं। निवेशकों के आरक्षित आईपीओ की जानकारी के साथ आईपीओ के रजिस्ट्रार की भी जानकारी देती है। यह सभी जानकारी कंपनी पहले मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को ड्राफ्ट पेपर में देती है। जब बाजार नियामक सेबी मंजूरी दे देता है तो उसके बाद कंपनी का आईपीओ ओपन होता है।

    आईपीओ तीन दिन के लिए ओपन होता है। आईपीओ जिस दिन बंद होता है उसके कुछ दिन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर अलॉट करती है। आईपीओ अलॉट होने के बाद कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट होते हैं। बता दें कि यह जरूरी नहीं है कि कंपनी के शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो।

    ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

    निवेश से पहले आपको कंपनी के बारे में रिसर्च कर लेना चाहिए। आपको यह ध्यान देना चाहिए कि आप जिस कंपनी में निवेश कर रहे हैं उसकी परफॉर्मेंस कैसी है। इसके अलावा आपको कंपनी के मैनेजमेंट, टीम और इंडस्ट्री के बारे में भी जान लेना चाहिए।
    आईपीओ में निवेश करना रिस्क भरा होता है। कई बार आईपीओ अलॉट हो जाता है लेकिन शेयर की लिस्टिंग शानदार नहीं होती है। ऐसे में घाटे होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में आपको अपने सेविंग या निवेश राशि को एक ही जगह पर नहीं लगाना चाहिए।
    आईपीओ में निवेश से पहले आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आपका यूपीआई आईडी (UPI ID) बैंक अकाउंट (Bank Account) से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो निवेश के समय दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके अकाउंट में आईपीओ में निवेश जितनी राशि होनी चाहिए।
    आपको कभी भी अलग ब्रोकिंग ऐप (Broking App) के जरिये एक डीमैट अकाउंट (Demat Account) से आईपीओ में निवेश के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए।
    आपको अप्रूव कर लेना चाहिए कि आपके यूपीआई एप्लीकेशन पर आईपीओ में निवेश की पेमेंट आई है।
    कभी भी आखिरी मिनट में निवेश न करें। हमेशा कोशिश करें कि आप दूसरे दिन तक आईपीओ में निवेश करें। ऐसे में आईपीओ अलॉट होने का चांस बढ़ सकता है।
    हमेशा आपको कट-ऑफ प्राइस पर निवेश करना चाहिए। दरअसल, कई बार उन निवेशक को आईपीओ मिलने के चांस ज्यादा हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा बोली लगाते हैं।
    आप किस कैटेगरी में निवेश कर रहे हैं इसका ध्यान रखें। कभी भी आपको जल्दबाजी में कैटेगरी सेलेक्ट नहीं करना चाहिए।
    आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके पासे आईपीओ ओपन करने वाली पेरेंट कंपनी का शेयर है तो अलॉटमेंट का चांस बढ़ जाता है।

     

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

    March 30, 2026

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच

    March 30, 2026

    108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) के अंतर्गत नवीन एम्बुलेंसों के शुभारंभ हेतु आमंत्रण

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.