Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या…
    विदेश

    जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या…

    By September 12, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में जब डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को पहली बहस में चारों-खाने चित किया तो आधे से अधिक अमेरिकियों ने मान लिया कि अगले राष्ट्रपति ट्रंप हो सकते हैं।

    हालांकि चमत्कारिक रूप से तीन महीने पहले ही रेस में उतरी भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अपनी पहली डिबेट में ‘महारथी’ ट्रंप को धूल चटा दी।

    ट्रंप जो पहले, कमला हैरिस को अपने सामने कुछ न कहकर उनकी लगातार खिल्ली उड़ा रहे थे और दावा कर रहे थे कि कमला हैरिस से उनका कोई मुकाबला नहीं।

    बुधवार को पेन्सिलवेनिया में 90 मिनट चली बहस के दौरान कमला हैरिस हर मौकों पर ट्रंप पर भारी दिखीं। ट्रंप अपने ही कई बयानों से बैकफुट पर नजर आए। हैरिस अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर ट्रंप को घेरने में कामयाब रही।

    बाइडेन को मात देकर महारथी बनकर उभरे ट्रंप

    तीन महीने पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सामने 81 वर्षीय जो बाइडेन थे, तो उम्र का हवाला देते हुए अमेरिकियों और डेमोक्रेट सांसदों तक ने बाइडेन को घेरा। 55 दिन पहले ट्रंप और बाइडेन अटलांटा में बहस के मंच से उतरे थे।

    तब दुनिया ने देखा कि कैसे ट्रंप ने बाइडेन को चारों-खाने चित किया। बाइडेन डिबेट में पूरे समय बैकफुट पर दिखे। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए ट्रंप ने बाइडेन पर बहस के दौरान ऊंघने का आरोप लगाया। कई दिनों तक आलोचना झेलने के बाद हुआ यूं कि बाइडेन को अपनी दावेदारी खुद ही वापस लेनी पड़ी।

    इस मुश्किल घड़ी में तब डेमोक्रेट ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को ट्रंप के खिलाफ मैदान में उतारा। शुरुआत से खुद को ‘अंडर डॉग’ बताते हुए कमला ने कुछ ही दिनों में पार्टी से समर्थन हासिल किया और ट्रंप के खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी।

    ट्रंप ने निजी हमले किए

    इस दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस पर कई बार निजी हमले किए। उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने बहस से पहले शेखी बघारते हुए कहा था कि कमला हैरिस और उनका कोई मुकाबला नहीं है। ट्रंप ने यहां तक दावा किया कि कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाकर डेमोक्रेट्स ने उनके लिए आसान जीत की राह सुनिश्चित कर दी है। हालांकि बुधवार को बहस के दौरान ट्रंप के सारे दावे हवाई साबित हुए।

    कमला हैरिस ने हर मोर्चे पर ट्रंप को घेरा और श्रोताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। ट्रंप को बहस के बाद यह तक कहना पड़ा कि उनका मुकाबला सिर्फ कमला हैरिस नहीं तीन लोगों से था। ट्रंप ने आयोजकों पर कमला हैरिस का पक्ष लेने तक आरोप लगाया।

    कमला हैरिस ने यूं चटाई धूल

    डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पहली बहस में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया।

    हैरिस अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर ट्रंप को घेरने में कामयाब रहीं। ट्रंप के साथ बहस के दौरान हैरिस पूर्व ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ में राष्ट्रपति जो बाइडेन के निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई करने काफी कामयाब रहीं।

    कमला हैरिस के वो तीर जो ट्रंप को घायल कर गए

    पेन्सिलवेनिया में 90 मिनट चली इस बहस के दौरान हैरिस (59) ने अंत में टिप्पणी की, ‘‘मुझे लगता है कि आपने आज रात देश के लिए दो बिल्कुल अलग-अलग दृष्टिकोण सुने। एक जो भविष्य पर केंद्रित है और दूसरा जो अतीत पर केंद्रित है तथा हमें पीछे की ओर ले जाने वाला है, लेकिन हम पीछे नहीं जा रहे हैं।’’

    उन्होंने दावा कि दुनिया के नेता ‘‘डोनाल्ड ट्रंप पर हंसते हैं’’ और उनका उपहास उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सैन्य नेताओं के साथ बात की है, जिनमें से कुछ आपके साथ काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि आप एक कलंक हैं।’’]

    ट्रंप (78) ने भी हैरिस को घेरने का प्रयास करते हुए पूछा कि आखिर अभी वह जो वादे कर रही हैं उसे उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन और अपने नेतृत्व वाले प्रशासन में इन साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में क्यों नहीं पूरा किया? पूर्व राष्ट्रपति ने बहस के समापन में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘उन्होंने इसी बात से शुरुआत की कि वह ऐसा करेंगी, वह वैसा करेंगी। वह ये सारी बेहतरीन चीजें करने वाली हैं, लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? इन सबको करने के लिए उनके पास साढ़े तीन साल का समय था। सीमा का विवाद सुलझाने के लिए उनके पास साढ़े तीन साल थे। रोजगार पैदा करने के लिए और जिन भी चीजों पर हमने बात की, इसके लिए उनके पास साढ़े तीन साल थे। उन्होंने तब ऐसा क्यों नहीं किया?’’

    महिलाओं को अपने शरीर पर फैसला लेने दीजिए, हैरिस का ट्रंप को जवाब

    डिबेट के दौरान हैरिस ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा था कि आपको कई झूठ सुनने को मिलेंगे और वास्तव में यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो वह राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘एक राष्ट्रीय गर्भपात निगरानी तंत्र होगा, जो आपकी गर्भावस्था, आपके गर्भपात की निगरानी करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिकी लोगों का मानना ​​है कि कुछ स्वतंत्रताएं, विशेष रूप से अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने की स्वतंत्रता, सरकार द्वारा नहीं दी जानी चाहिए।’’

    ट्रंप ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि गर्भपात की नीति राज्यों द्वारा तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हैरिस एक बार फिर झूठ बोल रही हैं।

    मैं ऐसे किसी विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने वाला हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी और कानूनविद सभी इसे राज्यों में वापस लाना चाहते हैं और राज्य इसके पक्ष में हैं।’’ चुनावी रैलियों को लेकर भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई।

    तालिबान से लेकर अफगानिस्तान तक पर चर्चा

    पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कई बार अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया और कहा कि जिस तरह से वहां से अमेरिकी सेना को वापस बुलाया गया वह ‘‘अमेरिका के इतिहास में सबसे शर्मनाक पल था’’।

    इस पर हैरिस ने तालिबान के साथ उनकी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह याद रखना चाहिए कि (सैनिकों की) वापसी किस हालात में हुई। ट्रंप ने दावा किया कि हैरिस ‘‘इजराइल से नफरत’’ करती हैं जिस पर उपराष्ट्रपति ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप ‘‘तानाशाहों’’ को पसंद करते हैं।

    अब आगे क्या?

    अमेरिका के कई कमेंटेटर ने कहा कि बहस के दौरान हैरिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। ‘फॉक्स न्यूज’ जिसे ट्रंप के प्रति अक्सर झुकाव रखने वाला माना जाता है, उसने भी कहा, ‘‘ट्रंप-हैरिस मुकाबले में वह एक स्पष्ट विजेता बनकर उभरीं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि चुनाव अभी खत्म हो गया है।’’

    बहस के दौरान हैरिस कई बार ट्रंप को बीच में टोकती नजर आईं। हालांकि ट्रंप के बोलने के दौरान उनका माइक बंद रहने के कारण इसे नहीं सुना जा सका। ट्रंप ने संकल्प जताया कि अगर वह पांच नवंबर को आम चुनाव में जीतते हैं तो वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करेंगे।

    The post जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी बस्तर की सांस्कृतिक छटा: 18 फरवरी से चित्रकोट महोत्सव-2026 का होगा भव्य आयोजन

    February 17, 2026

    केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने छत्तीसगढ़ में पशुधन योजनाओं का लिया फीडबैक

    February 17, 2026

    श्रम विभाग द्वारा घर पहुच दिलाया जा रहा योजना का लाभ…….

    February 17, 2026

    उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.