Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»नई चिंता………मणिपुर में हाईटेक ड्रोन के द्वारा कई जगहों पर आरपीजी गिराए गए
    देश

    नई चिंता………मणिपुर में हाईटेक ड्रोन के द्वारा कई जगहों पर आरपीजी गिराए गए

    By September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नई चिंता………मणिपुर में हाईटेक ड्रोन के द्वारा कई जगहों पर आरपीजी गिराए गए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लगता है कि मणिपुर हिंसा का दूसरा फेज शुरू हुआ है। कुकी-जो आतंकियों ने इंफाल के कोत्रक में हाईटेक ड्रोन के द्वारा कई जगहों पर आरपीजी गिराए। आरपीजी यानी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड्स। करीब सात आरपीजी का इस्तेमाल किया गया।
    ये सामान्य क्ववॉडकॉप्टर ड्रोन हैं, जो कैमरे से लैस हैं। नेविगेशन सिस्टम लगा है। उन्हें आसानी से एक घंटे तक उड़ाया जा सकता है। उसमें लगे हथियार को कहीं भी गिराया जा सकता है।
    इस साल 14 जून को गुवाहाटी से करीब 30 किलोमीटर पूर्व दिशा में मणिपुर के एक व्यक्ति को 10 इंटेलिजेंट फ्लाइट बैटरी के साथ टोल गेट पर पुलिस ने पकड़ा। असम पुलिस घटना से हैरान रह गई। लगा कि सिविल वॉर से जूझ रहा म्यांमार भारत के अंदर कुछ न कुछ पका रहा है। यह संदेह तब पुख्ता हुआ, जब गुवाहाटी के रूपनगर इलाके में एक व्यक्ति दोपहिया गाड़ी में ड्रोन के पार्ट्स लेकर पकड़ाया।
    मणिपुर के कांगपोक्पी जिले के गामन्गई गांव के 27 वर्षीय खाईगोलेन किपगेन को सोनापुर टोल गेट पर पकड़ा गया। इसका लिंक कुकी-जो आतंकियों के साथ था। उधर जो रूपनगर में संजीब कुमार मिश्रा के पास से जो ड्रोन के पार्ट्स मिले थे, वे मैतेई समूहों के लिए जा रहे थे।
    जून में असम पुलिस के आला अधिकारियों ने ये बात मानी थी कि दोनों नस्लीय समूह अपने अपने हथियारबंद दस्ते के लिए ड्रोन का जुगाड़ कर रहे हैं। इनकी सप्लाई के दो ही रास्ते हैं। पहला एनएच-27 जो नगालैंड से होकर मणिपुर जाता है। दूसरा सिलचर वाला रास्ता जो असम की बराक घाटी से जाता है।
    इन दोनों घटनाओं से कुछ दिन पहले ही असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीम चंद्रन नायर ने कहा था कि मणिपुर के कामजोंग जिले में मौजूद म्यांमार के 5400 रेफ्यूजी को हवाई हमले का डर है। आशंका किसी तरह के ड्रोन हमले की है। तब तक ड्रोन का इस्तेमाल किसी नस्लीय समूह ने नहीं किया था।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.