Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»गाजा के बाद इजरायल के खौफ से लेबनान में भी घर छोड़कर भाग रहे लोग, ऐसा क्या डर…
    विदेश

    गाजा के बाद इजरायल के खौफ से लेबनान में भी घर छोड़कर भाग रहे लोग, ऐसा क्या डर…

    By September 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाजा के बाद इजरायल के खौफ से लेबनान में भी घर छोड़कर भाग रहे लोग, ऐसा क्या डर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते 11 महीनों से गाजा में इजरायली हमले जारी हैं। अब तक 90 फीसदी गाजा की आबादी अपने घरों को छोड़कर पलायन कर चुकी है।

    इस बीच इजरायल के खौफ से लेबनान में भी पलायन जैसे हालात हैं। खासतौर पर इजरायल की सीमा से लगते उन इलाकों से लोग पलायन कर रहे हैं, जहां शिया मुस्लिमों की अधिक आबादी है।

    इसकी वजह यह है कि आतंकी संगठन हिजबुल्लाह यहीं से सक्रिय है और वह इजरायल पर कई बार मिसाइलों से हमले कर चुका है। अब इन हमलों का इजरायल की ओर से जवाब दिया जा रहा है। यही नहीं आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज हो सकती है।

    इस बीच बड़े पैमाने पर बेरूत के दक्षिणी इलाकों से लोग पलायन कर रहे हैं। ये लोग ऐसे इलाकों में जा रहे हैं, जहां ईसाई समुदाय की आबादी अधिक है या फिर सुन्नी मुसलमान रहते हैं। ये लोग उन इलाकों में जाकर किराये पर रहना सुरक्षित समझ रहे हैं।

    इन्हें डर है कि इजरायल हमले कर सकता है, जिनमें उन्हें जानमाल का नुकसान होगा। यही नहीं एक बड़ी आबादी को डर है कि इजरायल की ओर से सीधे युद्ध भी छेड़ा जा सकता है। हिजबुल्लाह कमांडर को बेरूत के अंदर घुसकर मार गिराने के बाद से इजरायल का खौफ और बढ़ा है।

    कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सीरिया पलायन कर रहे हैं। इजरायल की ओर से ऐसा माना जाता है कि हिजबुल्लाह को शिया बहुल इलाकों में ही शरण मिलती है।

    इसलिए शिया बहुल इलाकों में ही उसके हमलों का खौफ है। हालात लेबनान में ऐसे हो गए हैं कि शिया समुदाय के कुछ लोग सीरिया भी पलायन कर रहे हैं।

    जबकि सीरिया में खुद ही बीते 14 सालों से गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। लेबनान के लोगों के सीरिया जाने की एक वजह यह भी है कि वहां मकान सस्ते हैं।

    ऐसे में वहां लोग जाकर किराये पर रहने का विकल्प चुन रहे हैं। इसके अलावा लेबनान और सीरिया के लोग बिना वीजा के ही एक-दूसरे के देश में यात्रा कर सकते हैं।

    इसके चलते भी आवाजाही आसान है। लेबनान के हाहियेह इलाके की रहने वाली जाहरा घद्दार ने कहा कि 30 जुलाई को इजरायल के हमले में एक इमारत को हमने मलबे में तब्दील होते देखा था।

    ऐसे में हम नहीं चाहते कि परिवार को कोई खतरा हो। बता दें कि पिछले दिनों इजरायल ने लेबनान के अंदर घुसकर हिजबुल्लाह के कमांडर फुआद शुकर को मार डाला था।

    The post गाजा के बाद इजरायल के खौफ से लेबनान में भी घर छोड़कर भाग रहे लोग, ऐसा क्या डर… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

    February 17, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम- शिक्षा, कौशल और रोजगार पर मंथन के लिए ‘शिक्षा संवाद’

    February 17, 2026

    किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.