Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»काइल मेयर्स और इविन लुइस की रिकॉर्ड तोड़ पारी, गेंदबाजों पर जमकर बरसे चोके-छक्के
    खेल

    काइल मेयर्स और इविन लुइस की रिकॉर्ड तोड़ पारी, गेंदबाजों पर जमकर बरसे चोके-छक्के

    By September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    काइल मेयर्स और इविन लुइस की रिकॉर्ड तोड़ पारी, गेंदबाजों पर जमकर बरसे चोके-छक्के
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वेस्टइंडीज के दो तूफानी बल्लेबाजों ने रविवार रात को सेंट किट्स में ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाजों की हालत रोने जैसी हो गई। इस समय जारी कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में काइल मेयर्स और इविन लुइस ने सेंट किट्स एंड नेविस की तरफ से खेलते हुए जो बल्लेबाजी की उसने रिकॉर्ड बुक को हिला डाला, बावजूद इसके उनकी टीम जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी। सेंट लूसिया किंग्स ने ये मैच पांच विकेट से जीता।

    सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लुइस के नाबाद 100 और मेयर्स के 92 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए। सेंट लूसिया ने 17.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 202 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, लुइस और मेयर्स ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे तोड़ना काफी मुश्किल लगता है।

    रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट किट्स की टीम को मैच की तीसरी ही गेंद पर झटका लग गया। कप्तान आंद्रे फ्लेचर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद उतरे मेयर्स और यहां से जो तूफान आया उसने गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। लुइस और मेयर्स ने मिलकर सेंट लूसिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की। ये सेंट किट्स के लिए दूसरे विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने क्रिस गेल और ब्रूक्स के बीच में हुई 103 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    इसके अलावा ये साझेदारी सीपीएल में किसी भी विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस मामले में इन दोनों ने क्रिस गेल को पीछे किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड गेल और लुइस की जोड़ी के नाम था जिसने 129 रनों की पार्टनरशिप की थी। मेयर्स ने अपनी शतकीय पारी में 54 गेंदों का सामना करते हुए नौ छक्के और सात चौके मारे। मेयर्स ने 62 गेंदों की पारी में छह चौके और सात छक्के मारे।

    राजापक्षे पड़े भारी

    इन दोनों की तूफानी पारी पर श्रीलंका के भानुका राजपक्षे की 68 और टिम सेइफर्ट की 64 रनों की पारी भारी पड़ी है। सेंट लूसिया के जीत मुश्किल लग रही थी क्योंकि उसने 24 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। जॉनसन चार्ल्स 12, कप्तान फाफ डु प्लेसिस दो, एकीम अगस्ते 6 रन बनाकर और रोस्टन चेज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

    इनके जाने के बाद राजापक्षे और टिम सेइफर्ट ने तूफानी पारियां खेलीं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। ये सेंट लूसिया के लिए पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टिम सेइफर्ट 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों की पारी में चार चौके और छह छक्के मारे। उनके जाने के बाद डेविड विजे ने 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन बना राजपक्षे के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

    April 1, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात, बस्तर समेत समूचे प्रदेश से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौक़ा : मुख्यमंत्री श्री साय

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.