Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»मनोरंजन»नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीवी पर होगी रिलीज, अद्भुत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
    मनोरंजन

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीवी पर होगी रिलीज, अद्भुत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीवी पर होगी रिलीज, अद्भुत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमाना ओटीटी का है। फिल्में या तो सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं या सीधे ओटीटी पर उतारी जा रही हैं, मगर इसके बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म अद्भुत इस चलन को तोड़ रही है। यह फिल्म ना तो थिएटर्स और ना ही ओटीटी पर आएगी, बल्कि सीधे टेलीविजन पर रिलीज की जा रही है।

    साबिर खान निर्देशित अद्भुत इन्वेस्टिगेटिव हॉरर थ्रिलर है, जिसमें नवाज जासूस के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में डायना पेंटी, श्रेया धन्वंतरि और रोहन मेहरा भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसका ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। 

    क्या है ट्रेलर में दिखाई गई कहानी?

    ट्रेलर की शुरुआत रोहन और श्रेया के किरदारों से होती है, जो कहीं वीरान जगह पर जंगल के बीच आलीशोन घर में वेकेशन मना रहे हैं। मगर, वहां श्रेया के साथ अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं। जांच के लिए पुलिस के बजाय जासूस नवाज को बुलाया जाता है।

    डायना पेंटी की एंट्री होती है और सारा सस्पेंस उनके इर्द-गिर्द सिमट जाता है। जांच में कुछ राज खुलते हैं और गड़े मुर्दे निकलते हैं। 

    कब और कहां रिलीज होगी अद्भुत?

    अद्भुत सोनी मैक्स पर 15 सितम्बर को रात आठ बजे प्रसारित की जाएगी। अस्सी और नब्बे के दौर में फिल्मों को डीवीडी और टीवी पर रिलीज कर ने का चलन था। धीरे-धीरे डीवीडी की परम्परा बंद हो गई और फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स बिकने लगे। थिएटर्स के कुछ महीनों बाद फिल्में टीवी पर आने लगी थीं।

    मगर ओटीटी के प्रसार के साथ फिल्में थिएटर के बाद सीधे ओटीटी पर आने लगीं और फिर टीवी पर। इस लिहाज से साबिर खान की यह फिल्म बनी बनाई परिपाटी को तोड़ रही है।

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पिछली फिल्म रौतू का राज जी5 पर रिलीज हुई थी। उस फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो एक कत्ल के केस की जांच कर रहा है। तेलुगु फिल्म सैंधव में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया था।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्ञान भारतम् मिशन के तहत संरक्षित हुई दुर्लभ पाण्डुलिपि, भारतीय पारंपरिक ज्ञान का महत्वपूर्ण दस्तावेज

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार बना भरोसे और बदलाव का मंच

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार-2026: मानपुरपहाड़ी शिविर में महिला समूहों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने की सौजन्य भेंट

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.