Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शातिर महिला ठग ने की तीन करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी में मुनाफा दिलाने के नाम पर महिलाओं को ठगा
    मध्यप्रदेश

    शातिर महिला ठग ने की तीन करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी में मुनाफा दिलाने के नाम पर महिलाओं को ठगा

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शातिर महिला ठग ने की तीन करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी में मुनाफा दिलाने के नाम पर महिलाओं को ठगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     उज्जैन ।   उज्जैन शहर की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं एक शातिर महिला ठग के जाल में फंस गईं। महिलाओं ने शातिर महिला के समाजसेवी होने और किटी पार्टी में जमकर खर्च करने की आदत को देखते हुए उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और उसे करीब 3 करोड़ रुपए का भुगतना कर दिया।जानकारी के अनुसार विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में रहने वाली तनुजा गोयल के खिलाफ पूनम जैन नाम की महिला ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि तनुजा गोयल ने किटी पार्टी ग्रुप के माध्यम से उससे मेल जोल बढ़ाया और बाद में प्रॉपर्टी में प्रॉफिट दिलवाने के नाम पर उससे 76 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। पूनम ने यह रुपया अपने पति के साथ ही रिश्तेदारों, होम लोन  और गोल्ड लोन के माध्यम से जुटाकर तनुजा को दिया था। शुरुआत में तनुजा ने कुछ रुपये पूनम को वापस दिए, लेकिन बाद में उसने रुपया देने से मना कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने पहले मामले की जांच की और फिर तनुजा गोयल के खिलाफ धारा 420 और 406 में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    यह भी हुए ठगी के शिकार

    तनुजा की इस ठगी का शिकार सिर्फ पूनम जैन ही नहीं हुई हैं। इसके अलावा शातिर ठग तनुजा ने निशा जाट से 70 लाख,  पिंकी खत्री से 14 लाख, रजनी से 75 लाख रुपए की ठगी की है। कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाने गई महिलाओं ने बताया कि तनुजा ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से रुपये लिए हैं।  इन महिलाओं ने पुलिस को कुछ स्क्रीनशॉट भी दिए हैं, जिसमे तनुजा गोयल के खाते में रुपये ट्रांसफर किए हैं। 

    जिसने सुना रह गया दंग

    तनुजा गोयल ने शहर में अपनी छवि एक समाजसेवी के रूप में बना रखी थी। वह किटी पार्टी के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में दिखाई देती थी, इसीलिए महिलाओं ने उस पर भरोसा कर लिया। तनुजा गोयल द्वारा महिलाओं के साथ इस प्रकार ठगी करने की जानकारी किसी को नहीं थी, लेकिन जब उन्हें गिरफ्तार किया गया और लोगों को इस ठगी का पता चला तो सभी दंग रह गए।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात……

    February 17, 2026

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

    February 17, 2026

    रायगढ़ के सुदूर वनांचल के दो नवाचारी विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण सूची में होंगे शामिल

    February 17, 2026

    महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य

    February 16, 2026

    आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

    February 16, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात……

    February 17, 2026

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

    February 17, 2026

    रायगढ़ के सुदूर वनांचल के दो नवाचारी विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण सूची में होंगे शामिल

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.