Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»21 को भोपाल में बड़ी बैठक, सांसद-विधायक सहित पूरी भाजपा इकट्ठा होगी
    मध्यप्रदेश

    21 को भोपाल में बड़ी बैठक, सांसद-विधायक सहित पूरी भाजपा इकट्ठा होगी

    By August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    21 को भोपाल में बड़ी बैठक, सांसद-विधायक सहित पूरी भाजपा इकट्ठा होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भाजपा 21 अगस्त को भोपाल में एक बड़ी बैठक करने जा रही है। बैठक में सभी सांसद और विधायकों को भी बुलाया गया है। बैठक में अगले महीने से चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर टोलियों को निर्देशित किया जाएगा। जिले की कोर कमेटी यानि बड़े नेताओं को भी बैठक में बुलाया है।
    भाजपा में संगठन चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस साल के अंत तक प्रदेश और जिलों के जिलाध्यक्ष तय हो जाएंगे। इसके पहले संगठन में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली में एक बैठक हो चुकी है, जिसमें प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने के लिए चुने गए नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में किस तरह से सदस्यता अभियान चलाना है, इसको लेकर शीर्ष नेतृत्व ने दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बाद 21 अगस्त को भोपाल में प्रदेश संगठन ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली से मिले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी और सदस्यता अभियान किस तरह से चलाया जाएगा, इसके संबंध में सदस्यता अभियान की टोली को निर्देशित किया जाएगा। बैठक में सभी विधायकों और सांसदों को बुलाया गया है। इसके बाद जिलास्तर पर बैठकें होंगी। पार्टी 1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जो करीब डेढ़ माह तक चलाया जाएगा। पहले यह अभियान 1 अगस्त से शुरू किए जाने की तैयारी थी, लेकिन इसे एक महीना आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद स्थानीय समितियों और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा व अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। दिसम्बर तक नगर और प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय हो जाएगा। प्रदेश संगठन ने बैठक में प्रदेश कोर गु्रप, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, नगर और जिले के महामंत्री, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, विभागां के  प्रदेश संयोजक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली और नगर पालिका अध्यक्षों को बुलाया है।

    Related Posts

    जिंदगी की जंग में बना सहारा: आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल से कैंसर मरीजों को मिली नई उम्मीद

    April 7, 2026

    सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    April 7, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक क्षेत्र में करियर का अवसर

    April 7, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    April 7, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिंदगी की जंग में बना सहारा: आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल से कैंसर मरीजों को मिली नई उम्मीद

    April 7, 2026

    सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    April 7, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक क्षेत्र में करियर का अवसर

    April 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.