Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»व्यापार»नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व
    व्यापार

    नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व

    By August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में स्थित जमशेदपुर देश में सुनियोजित ढंग से बसा पहला औद्योगिक शहर था। इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसे टाटा ग्रुप ने ही बसाया था। अब जमशेदपुर से 2,000 किमी दूर एक नया टाटानगर बसाने की तैयारी की जा रही है। यह जगह तमिलनाडु की औद्योगिक नगरी होसुर है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने होसुर के करीब Thimjepalli गांव में साल 2020 में यहां अपना प्लांट लगाया था। यह आईफोन के एनक्लोजर एसेंबल करने वाला देश का एकमात्र प्लांट है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह होसुर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला प्लांट होगा। होसुर को जमशेदपुर प्लस माना जा रहा है क्योंकि दोनों शहरों में कई समानताएं हैं लेकिन जमशेदपुर में जहां केवल स्टील पर फोकस है, वहीं होसुर में मामला किसी एक सेक्टर तक ही सीमित नहीं है।

        तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर टीआरबी राजा ने कहा कि जमशेदपुर का समृद्ध इतिहास रहा है लेकिन मुझे लगता है कि होसुर उससे भी एक कदम आगे जा सकता है। टाटा के प्लांट के करीब इन्फ्रास्ट्रक्चर के इतने काम चल रहे हैं कि जमशेदपुर के साथ उसकी तुलना स्वाभाविक है। लेकिन हमारा जोर स्टील जैसे किसी एक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर नहीं है बल्कि हमारा फोकस मल्टीपल सेक्टर्स पर है। राज्य सरकार इसे एक आईटी हब के रूप में भी विकसित करना चाहती है क्योंकि यह बेंगलुरु से केवल 40 किमी दूर है। जब इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा और कंपनियां यहां आएंगी, तब कंपनियों को इसकी अहमियत का पता चलेगा।
         
         टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से होसुर फैसिलिटी का विस्तार कर रही है। दो नई यूनिट लगाई जा रही हैं और साथ ही कर्मचारियों के लिए मकान भी बनाए जा रहे हैं। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही है। वह भारत में फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पार्टनरशिप करके उत्पादन बढ़ा रही है। टाटा ने कर्नाटक में विस्ट्रॉन की फैसलिटी भी खरीद ली है। राजा ने कहा कि होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक होगी। यहां बड़ी-बड़ी सैलरी पर लोग काम करेंगे। वे जमकर खर्च करेंगे जिससे लोकल इकॉनमी में भी बूस्ट आएगा।

         होसुर में टीवीएस, टाइटन, अशोक लीलेंड्स, एथर और ओला समेत कई कंपनियों की यूनिट्स हैं। यहां एयरपोर्ट बनाने की भी घोषणा हुई है। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरूप के चटर्जी कहते हैं कि होसुर और जमशेदपुर में कई समानताएं हैं। लेकिन जमशेदपुर स्टील सिटी है जिसका अपना अलग मिजाज होता है। इसकी पुनरावृत्ति होसुर में नहीं हो सकती है। जमशेदपुर में पानी और बिजली की कोई कमी नहीं थी लेकिन होसुर के मामले में ऐसा नहीं है। लेकिन आधुनिक सुविधाओं के मामले में होसुर कहीं आगे जा सकता है। टाटा के प्लांट के आसपास कई गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इस प्लांट में अभी 20,000 लोग काम करते हैं। टाटा ग्रुप तमिलनाडु सरकार के सहयोग से वर्कर्स के लिए मकान बना रहा है। 508 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 14 ब्लॉक बनाए जाएंगे जिनमें कुल 3,000 फ्लैट होंगे।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

    March 30, 2026

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच

    March 30, 2026

    108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) के अंतर्गत नवीन एम्बुलेंसों के शुभारंभ हेतु आमंत्रण

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.