Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा 
    मध्यप्रदेश

    हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा 

    By August 14, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पन्ना में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया एवं तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। सभी प्रदेशवासी अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएं। हर घर में तिरंगा पहुंचे, इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा, जब देश के सभी युवा देशभक्ति से ओतप्रोत होकर कार्य करें। देश को आजादी कैसे मिली, इसकी जानकारी भी देश के हर युवा को होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने युवाओं के साथ बाइक पर सवार होकर तिरंगा रैली में शामिल हुए।  

    तिरंगे के लिए हजारों देशभक्तों ने दिया बलिदान
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत को आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। लाखों लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के हजारों देशभक्तों ने बलिदान दिया है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। वे कहते थे आजाद हूं, आजाद ही रहूंगा। बताते हैं कि भारत माता के सपूत चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों से लड़ते रहे। जब उनकी बंदूक में अंतिम गोली बची तो खुद को मारकर शहीद हो गए। देश की सीमा पर तैनात देश का एक-एक सैनिक अपने इस तिरंगे झंडे के लिए अपना बलिदान देने को हरदम तैयार रहता है। देश का सैनिक जब विजय प्राप्त करता है तो सबसे पहले वहां तिरंगा फहराता है। सैनिक तिरंगे के मान के लिए देश को मिट्टी का टुकड़ा नहीं मानता, भारत माता कहते हैं। 

    हर घर में तिरंगा पहुंचाने में भूमिका निभाएं युवा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाए। हर घर तिरंगा अभियान देश के नौजवानों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश सहित देशभर के युवा अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। सोशल मीडिया, समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों में हम और आप सभी देख रहे हैं कि किस तरह देश के युवा देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। हर घर में तिरंगा पहुंचाने में भी युवा अपनी भूमिका का निर्वहन करें।   

    आजादी के उत्सव को सभी ऐतिहासिक रूप से मनाएं
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के समय के लोगों को तो पता है कि भारत को आजादी कैसे मिली है। लेकिन आज के युवाओं को यह नहीं मालूम कि भारत को आजादी कैसे मिली। आज के युवा 2047 में देश के अंदर मुख्य भूमिकाओं में होंगे, इसलिए इन युवाओं को भारत विभाजन की विभीषका और देश को आजादी कैसे मिली यह पता होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विभाजन विभीषका दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। आज के युवाओं को यह बताया जाना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय कैसे हमारे हिंदू भाई-बहनों को टुकड़े-टुकड़े करके पाकिस्तान से ट्रेनों में भरकर भारत भेजा गया था। पाकिस्तान में हजारों हिंदू माताओं-बहनों के साथ किस प्रकार से दरिंदगी की गई, उनकी हत्याएं की गईं यह आज के युवा को भी मालूम होना चाहिए। इसलिए बुधवार 14 अगस्त को देशभर में भारत विभाजन विभीषका दिवस मनाया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रा दिवस मनाएगा। आजादी के इस उत्सव को हम सभी ऐतिहासिक रूप से मनाएं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ हर घर में तिरंगा फहराएं। आप सभी युवा अपने घरों के साथ पड़ोसियों के घरों में भी तिरंगा फहराएं। 
    पन्ना टाउन हाल से गांधी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पन्ना में टाउन हाल से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा बाइक पर सवार होकर निकले। यात्रा पंचम सिंह चौराहा होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, गोविंद चौक, बलदेव चौक, सर्किट हाउस तिराहा, कोतवाली चौराहा, कुमकुम टॉकीज होकर गांधी चौक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना निवास पर लगाया तिरंगा झंडा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले पन्ना स्थित अपने निवास पर तिरंगा लगाया। फिर बूथ क्रमांक 204 के अध्यक्ष श्री रिक्की सारवान के निवास पर तिरंगा लगाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा इसके बाद लोकतंत्र सेनानी श्री शिवबिहारी श्रीवास्तव के निवास पहुंचे और उनका सम्मान कर घर पर तिरंगा लगाया।  

    गुन्नौर में दो तिरंगा यात्राएं निकाली गईं
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा गुन्नौर विधानसभा में दो तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। पहली तिरंगा यात्रा सिली तिराहा से शुरू होकर जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय मुख्य मार्ग होते हुए साप्ताहिक बाजार स्थल तक निकाली गई। दूसरी तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग गुन्नौर नगर से प्रारंभ हुई और मंडी मोड़ पर संपन्न हुई। यात्रा के समापन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया। 

    गुन्नौर पुलिस थाना व महेवा चौकी भवन का किया लोकार्पण
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुन्नौर में नवीन पुलिस थाना भवन और महेवा चौकी भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में सजग प्रहरी बनकर देश सेवा कर रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए, लेकिन आम जनता पुलिस का नाम सुनते ही खुद को और सुरक्षित मानने लगे, ऐसा कार्य पुलिसकर्मियों को करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश वर्मा एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह उपस्थित रहीं।

    (आशीष उषा अग्रवाल)
    प्रदेश मीडिया प्रभारी

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : खेल के संग संस्कृति का संगम: छत्तीसगढ़ ने जीता खिलाड़ियों का दिल

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    April 2, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.