Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»झारखंड के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ठनका से सावधान रहने की सलाह
    राज्य

    झारखंड के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ठनका से सावधान रहने की सलाह

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ठनका से सावधान रहने की सलाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में फिर से मजबूत होता दिख रहा है। मंगलवार को भी दिनभर रिमझिम फुहारों ने आमजनों और किसानों को राहत दी है। रात में झमाझम बारिश हुई।

    पिछले कुछ दिनों से मानसून के तेवर नरम पड़ गए थे लेकिन मंगलवार की रात तेज हवा के बौछारें पड़ी। इसके साथ ही एक बार फिर मानसून की सक्रियता दिखने लगी है। उधर, शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

    झारखंड के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो बुधवार को राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। आने वाले तीन-चार दिन तक अच्छी वर्षा प्रत्येक जिले में होने की संभावना है। चूंकि, साइक्लोनिक वर्षा होगी इसलिए वज्रपात भी हो सकती है, लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

    पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई है। पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है। सबसे अधिक वर्षा 87.3 मिमी बोकारो के चंद्रपुरा में रिकार्ड की गई है।

    सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 31.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    February 25, 2026

    ऊर्जा विभाग सचिव श्री रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

    February 25, 2026

    जल संचय- जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर विषयों को लेकर आयोजित किया गया कार्यशाला

    February 25, 2026

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – श्री अरुण साव

    February 25, 2026

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान

    February 25, 2026

    शासन की योजना से दूर हुई बेटी के भविष्य की चिंता, चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान

    February 25, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    February 25, 2026

    ऊर्जा विभाग सचिव श्री रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

    February 25, 2026

    जल संचय- जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर विषयों को लेकर आयोजित किया गया कार्यशाला

    February 25, 2026

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – श्री अरुण साव

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.