Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राजधानी में 70 फीसदी सडक़ें गारंटी पीरियड में ही खराब
    मध्यप्रदेश

    राजधानी में 70 फीसदी सडक़ें गारंटी पीरियड में ही खराब

    By August 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजधानी में 70 फीसदी सडक़ें गारंटी पीरियड में ही खराब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मानसून की बारिश ने राजधानी भोपाल की सडक़ों को गड्ढ़ों में तब्दील कर दिया है। लगातार हो रही बारिश ने शहर की सडक़ों की पोल खोल दी है। सडक़ों की गुणवत्ता की हालत यह है कि प्रमुख सडक़ों में से 70 फीसदी गारंटी पीरियड में ही खराब हो गई है। भोपाल नगर निगम के पास कुल 4000 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों का नेटवर्क है, जिनमें से अधिकांश सडक़ों में बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भोपाल में पीडब्ल्यूडी की कुल 268 सडक़ें 573 किलोमीटर है। जिनमें से 400 किमी सडक़ें परफॉर्मेंस गारंटी में है। वहीं, 173 किमी सडक़ें साधारण मरम्मत के अंतर्गत आती हैं। बारिश में 14 मार्ग की 22 किमी की लंबाई में करीब 523 वर्गमीटर में गड्ढे पाए गए हैं।
    भोपाल में जर्जर सडक़ों के मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी का कहना है कि ज्यादातर डामर की सडक़ें हैं। बारिश में पानी की निकासी नहीं होने से ये सडक़ें क्षतिग्रस्त हो जाती है। बारिश में पूरी तरह से सडक़ ठीक नहीं की जा सकती। इसलिए गड्ढों को भरकर राहगीरों को राहत दे रहे हैं। नगर निगम की सडक़ों की तुलना में पीडब्ल्यूडी की सडक़ें काफी कम है। निगम की 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की सडक़ें हैं। बारिश की वजह से निगम की सडक़ों की स्थिति ज्यादा जर्जर है। एमपी नगर समेत कई मार्ग निगम के ही है। इनमें गड्ढे हुए हैं। ये सडक़ें हमारी नहीं है। कुछ जगहों पर मरम्मत करने के बावजूद गड्ढे हो रहे थे। इसलिए वहां पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं।

    पीडब्ल्यूडी ने यह तकनीक भी अपनाई
    मुख्य अभियंता आरके मेहरा ने बताया कि विभाग ने नवीन तकनीकों का उपयोग कर लगभग 600 किलोमीटर की सडक़ों का विस्तृत रखरखाव किया है। जिनमें जेट पेचर, वेलोसिटी पेचर और इन्फ्रारेड तकनीक शामिल हैं। भविष्य में शहरी मार्गों को बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए व्हाइट टॉपिंग तकनीक का उपयोग करने की योजना है।

    भोपाल के वार्ड-68 में सडक़ देखने पहुंचीं पार्षद, जल्द बनेगी
    भोपाल के वार्ड-68 के अयोध्या नगर में परशुराम चौराहे से इसरो गेट एन सेक्टर तक सडक़ निर्माण के लिए मंत्री कृष्णा गौर ने 74 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कराया है। इसके चलते पार्षद उर्मिला मौर्य समेत पार्टी कार्यकर्ता और निगम अफसर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस सडक़ का कार्य पूर्व में अन्य बजट से किया जाना था। जिसमें टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बजट न उपलब्ध होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ा। लोगों की मांग पर मंत्री गौर ने बजट मंजूर कराया। इसके चलते अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी।

    Related Posts

    राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका

    April 3, 2026

    जल संरक्षण की दिशा में दुर्ग जिले की बड़ी उपलब्धि

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका

    April 3, 2026

    जल संरक्षण की दिशा में दुर्ग जिले की बड़ी उपलब्धि

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.