Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद इस्लामिक देश होने लगे एकजुट.
    विदेश

    हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद इस्लामिक देश होने लगे एकजुट.

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद इस्लामिक देश होने लगे एकजुट.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेहरान। हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने इसकी पुष्टि की है। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानिया के ठिकाने पर रात 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे) मिसाइल से हमला किया गया। इसमें हानिया और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई। हानिया की मौत के बाद इस्लामिक देश एकजुट होने लगे हैं। हमास के प्रमुख इस्माइल हनीयेह की हत्या के बाद, ईरान के कोम में जामकरन मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा लगाया गया है। यह लाल झंडा बदला लेने का एक प्रतीक माना जाता है, जो बढ़ते तनाव और इजरायल के खिलाफ संभावित जवाबी हमले का संकेत है। वहीं अमेरिका समेत कई देशों ने इजराइल के साथ खड़े होने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में खाड़ी में तृतीय विश्वयुद्ध जैसे हालात निर्मित होने लगे हैं।
    दरअसल, हानिया मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में था। हमास ने हानिया की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान ने इजराइल पर हानिया की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि इजराइल का कोई बयान नहीं आया है। सऊदी के अल-हदात न्यूज के मुताबिक हमास चीफ को कतर की राजधानी दोहा में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हानिया की अगुआई में ही हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर 75 सालों का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। ईरान की राजाधानी तेहरान में गुरुवार सुबह 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) हानिया को अंतिम विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम होगा। इसके बाद उनके शव को कतर भेजा जाएगा। यहां 2 अगस्त को दोहा में हानिये को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हानिया की मौत के बाद ईरान में 3 दिन के शोक की घोषणा की गई है।
    इराक ने भी हमास के हमले का विरोध किया है। इराक के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। हम इस दुख की घड़ी में फिलिस्तीन के लोगों के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय आवाज उठाएगा। पाकिस्तान ने पड़ोसी देश ईरान में हानिया की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने ईरान पर आतंकी हमला किया। इलाके में इजराइल की दादागिरी बढ़ती जा रही है। इससे शांति की कोशिशें कमजोर पड़ेंगी।
    इस्माइल हानिया के बेटे अब्दुल सलाम हानिया ने कहा कि इससे पहले 4 बार उनके पिता की हत्या की कोशिश की गई। अल्लाह ने उन्हें शहादत बख्शी है। उन्होंने हमेशा फिलिस्तीन की एकता पर काम किया। उनकी हत्या हमारे हौसले को तोड़ नहीं सकती। फिलिस्तीन की आजादी तक हम लड़ते रहेंगे।
    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने हानिया की हत्या का जिम्मेदार इजराइल को ठहराया है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने हमला करके अपने लिए मुसीबत बढ़ाई है। हानिया को ईरान की जमीन पर मारा गया है। वह हमारा मेहमान था और इसलिए उनकी मौत का बदला लेना हमारा फर्ज है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने हानिया की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस हत्या से फिलिस्तीनियों का हौसला नहीं टूटेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
    हानिया की मौत की खबर सामने आने के बाद ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में बुधवार को उछाल आया है। हानिया की मौत से मिडिल ईस्ट में तनाव बढऩे के खतरे भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में तेल के उत्पादन पर इसके असर को लेकर चिंता जताई जा रही है। ?

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

    February 19, 2026

    उपभोक्ता न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

    February 19, 2026

    श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.