Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिला चिकित्सालय की सुविधा जिलें में जल्द स्थापित हो,नहीं होने पर गोंगपा ने दी भारी आंदोलन की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    जिला चिकित्सालय की सुविधा जिलें में जल्द स्थापित हो,नहीं होने पर गोंगपा ने दी भारी आंदोलन की चेतावनी

    By July 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला चिकित्सालय की सुविधा जिलें में जल्द स्थापित हो,नहीं होने पर गोंगपा ने दी भारी आंदोलन की चेतावनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चिरमिरी/एमसीबी
     गत दिवस गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जिला एमसीबी के जिला अध्यक्ष केबल सिंह मरकाम व मनेंद्रगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे शेख इस्माइल जी के द्वारा पूर्व की सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा 09/09/22 को जिला एमसीबी के शुभारंभ के मौके पर ही चिरमिरी में जिला चिकित्सालय हेतु घोषणा कर दी गई थी। सरकार के परिवर्तन होने के बाद भी समय समय पर वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक जी के द्वारा चिरमिरी में जिला चिकित्सालय को प्रारंभ करने हेतु बात कही जाती रही है लेकिन अफसोस की बात यह है कि जिले को अस्तित्व में आए लगभग दो वर्ष होने को है फिर भी आज दिनांक तक जिला चिकित्सालय के संबध में कोई भी कुछ बोलने व करने को तैयार नहीं हैं।

    आखिर जिला चिकित्सालय कब और कहां अस्तित्व में आने वाला है आज भी क्षेत्र की जनता सिर्फ कयास ही लगा रही है कि कभी बड़ी बाजार में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को ही फिलहाल जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा या फिर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अन्य खाली पड़ी कई बड़े भवन में से किसी एक भवन में स्थापित किया जाएगा। लेकिन परेशानी का विषय यह कि एमसीबी जिले लाखों लोगो को बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ रहा है और अब वहां भी मरीजों की संख्या बढ़ने से सुविधाओं का आभाव आए दिन बना रहता है।

    दूसरा सबसे गंभीर विषय यह भी है कि चिरमिरी में आज भी अच्छे डॉक्टर और चिकित्सा सुविधा का आभाव है आए दिन छोटी सी बीमारी में लोगो को इलाज कराने हेतु बिलासपुर या रायपुर भागना पड़ता है हद तो यह है कि कभी कभी प्रारंभिक सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने से लोगो की जान तक चली जा रही है, ऐसे स्तिथि में आज शहर में जिला चिकित्सालय का होना अत्यंत आवश्यक हो जाता हैं। जिस ओर गंभीरता से लेते हुए पार्टी के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय को जल्द प्रारंभ करने हेतु बात कही है, साथ ही साथ क्षेत्र के विधायक जी से उजड़ते चिरमिरी को संवारने के लिए जिला स्तरीय लगभग 10 कार्यालय स्थापित करने हेतु ज्ञापन दिया है ।

    उक्त विषयों पर यदि शीघ्र कार्य नही किया गया तो क्षेत्र के विकास स्थाइत्व के लिए पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए भी तैयार है। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष केबल सिंह मरकाम के साथ प्रदेश प्रचार मंत्री शशि राज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेख इस्माइल, ब्लॉक सचिव विजय विश्वकर्मा, ब्लॉक महामंत्री शहर नंद कुमार आयाम, केल्हारी ब्लॉक के रूपेश सिंह जी मौजूद रहें।

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    February 23, 2026

    कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित……

    February 23, 2026

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

    February 22, 2026

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह

    February 22, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    February 23, 2026

    कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित……

    February 23, 2026

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.