Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»भोजुपरी गायक भरत शर्मा की जेल में बिगड़ी तबीयत
    राज्य

    भोजुपरी गायक भरत शर्मा की जेल में बिगड़ी तबीयत

    By July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोजुपरी गायक भरत शर्मा की जेल में बिगड़ी तबीयत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकप्रिय भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को शनिवार को धनबाद मंडल कारा से शहीद निर्मल महतो कालेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की।

    भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा का ब्लड प्रेशर 180 के ऊपर जा रहा है। उन्हें लगातार बेचैनी और घबराहट महसूस हो रही है। धनबाद कोर्ट में समर्पण के बाद तबीयत खराब होने पर भरत शर्मा को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।

    बेड नंबर 13 में भर्ती भरत शर्मा को सीने में दर्द है। भरत शर्मा के लिए कराए गए ईसीजी रिपोर्ट भी नॉर्मल नहीं आया है। इलाज कर रहे हैं डॉक्टरों की मानें तो इसमें कुछ गड़बड़ी है। इसके लिए आज रविवार को डॉक्टर विभिन्न प्रकार के पैथोलॉजी जांच कराएंगे। इधर कार्डियक केयर यूनिट के बाहर पुलिस प्रशासन का पहरा है। 

    आज होगी लिपिड प्रोफाइल समेत कई जांच

    भरत शर्मा का आज लिक्विड प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल समेत अन्य पैथोलॉजी जांच कराए जाएंगे। जांच के बाद आगे स्थिति का आकलन किया जाएगा। डॉक्टर के अनुसार भरत शर्मा  ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। ऐसे में उन्हें संबंधित दवाई दी जा रही हैं। उनकी निगरानी के लिए उनके घर वाले भी अस्पताल पहुंचे हैं। 

    मेडिकल बोर्ड होगा गठित, की जाएगी जांच

    सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, पैथोलॉजी समेत अन्य विभाग के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद मंडल कारा प्रबंधन को इसकी सूचना दी जाएगी। 

    अस्पताल के बाहर जुट रहे शुभचिंतक

    भरत शर्मा की भर्ती होने की सूचना के बाद कई शुभचिंतक भी वार्ड के आसपास घूम रहे हैं। इधर पुलिस प्रबंधन में बाहरी लोगों को अंदर आने पर निषेध कर दिया है। फिलहाल घर के लोग ही उनके साथ हैं। 

    आयकर विभाग का चल रहा मामला

    भोजपुरी गायक भरत शर्मा ने आयकर विभाग के तीन मामलों में शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी ने उन्हें तीन मामलों में न्यायिक हिरासत में लेकर शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। भरत शर्मा तीनों मामलों में सजायाफ्ता हैं।

    इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने धनबाद सिविल कोर्ट में आयकर विभाग के तीन मामलों में आत्मसमर्पण किया था। आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमार की अदालत ने उन्हें तीनों मामलों में न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। वे तीनों मामलों में सजायाफ्ता हैं।

    झारखंड HC ने सरेंडर करने का दिया था आदेश

    उन्होंने इसी वर्ष 27 जून को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर सरेंडर सर्टिफिकेट दाखिल करने का आदेश दिया था।

    13 जून 2018 को भरत शर्मा को आर्थिक अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आयकर विभाग से फर्जी दस्तावेज के आधार पर टीडीएस का भुगतान लेने संबंधी तीन मामलों में अलग-अलग दो वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई थी।

    Related Posts

    वन मंत्री श्री कश्यप मर्दापाल में भूमिपूजन और मेला मंड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी

    February 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई…..

    February 21, 2026

    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

    February 21, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल

    February 21, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन मंत्री श्री कश्यप मर्दापाल में भूमिपूजन और मेला मंड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी

    February 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई…..

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.