Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»दिल्ली में मोहल्ले बसों का ट्रायल शुरू: दो रूटों पर बसें जल्दी दौड़ेंगी
    राज्य

    दिल्ली में मोहल्ले बसों का ट्रायल शुरू: दो रूटों पर बसें जल्दी दौड़ेंगी

    By July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में मोहल्ले बसों का ट्रायल शुरू: दो रूटों पर बसें जल्दी दौड़ेंगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में लास्ट माइल्स कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ‘मोहल्ला क्लीनिक’ की तर्ज पर ‘मोहल्ला बसें’ भी शुरू करने जा रही है. इसके लिए 15 जुलाई से 2 रूट पर ट्रायल भी शुरू कर दिया है. ये ट्रायल एक सप्ताह तक चलेगा. इसके बाद ट्रायल के दौरान इकट्ठा किए गए डाटा के हिसाब से आगे के रुट्स और बसों की फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी. दिल्ली सरकार के मुताबिक, ये बसें 9 मीटर लंबी हैं और दिल्ली की ऐसी जगहों और सड़कों पर जाएंगी, जहां 12 मीटर की बड़ी बसें नहीं जा सकती है.

    दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सचिवालय से मोहल्ला बस में बैठकर खुद ट्रायल शुरू किया. इस दौरान कैलाश गहलोत ने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत करते हुए कहा कि मोहल्ला बसों को लेकर लोगों को काफी इंतजार था. सोशल मीडिया पर भी लोग मुझसे पूछते थे. जिन इलाकों में हमारी बड़ी बसें नहीं जा पाती थीं, उन इलाकों की हमने स्टडी की थी. वहीं से आइडिया आया कि दिल्ली सरकार छोटी बसें लाए.

    परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताई बसों की खूबी
    बसों की खूबी बताते हुए कैलाश गहलोत ने कहा कि ये 9 मीटर लंबी बस है. दिल्ली सरकार ने 2,080 बसों का ऑर्डर दे दिया है, जिनमें से 1,040 बसें DTC की और 1,040 बसें DIMTS की हैं. मोहल्ला बस में 23 सवारी बैठकर और 13 खड़े होकर सफर कर सकती हैं. इन बसों का रूट अधिकतम 10 किलोमीटर का होगा. हालांकि जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा भी किया जा सकता है. एक बार की चार्जिंग में मोहल्ला बस 120 किलोमीटर चलेंगी.

    किन रुट्स पर चलेगा ट्रायल?
    दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि मोहल्ला बसों के ट्रायल के लिए फिलहाल दो रूट्स को चिन्हित किया गया है. ये ट्रायल एक सप्ताह तक चलेगा. ये रुट हैं :-

    मजलिस पार्क से प्रधान एंक्लेव.
    मयूर विहार फेज 3 से अक्षरधाम.

    एक बार ट्रायल और रुट्स फाइनल हो जाने के बाद ये बसें पूरी दिल्ली में चलेंगी. कैलाश गहलोत ने कहा कि पहली बार ऐसे रुट्स बन रहे हैं. इसके लिए दिल्ली सरकार ने IIT और कुछ मोबाइल डाटा कंपनियों से बात की है, जिससे पता चल सके कि लोग किन रुट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. जिन रूट्स पर काम चल रहा है. उनके लिए अलग से डिपो बनाए हैं.

    Related Posts

    शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    February 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

    February 20, 2026

    बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालयों में बनाएं बेहतर वातावरण: मंत्री श्री राम विचार नेताम

    February 20, 2026

    उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण

    February 20, 2026

    कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने संभाला कुलपति का पदभार

    February 20, 2026

    सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    February 20, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    February 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

    February 20, 2026

    बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालयों में बनाएं बेहतर वातावरण: मंत्री श्री राम विचार नेताम

    February 20, 2026

    उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.