Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद…
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद…

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    डोनाल्ड ट्रंप की रैली पर हुई फायरिंग का वीडियो आ चुका है।

    इसमें दिख रहा है ट्रंप रैली को संबोधित कर रहे हैं। उसी वक्त गोलियों की तड़तड़हाहट गूंजने लगती है। कुछ सेकंड्स के अंतराल पर ट्रंप अपने कान को छूते हैं और पोडियम के पीछे बैठ जाते हैं।

    इसके बाद रैली में चीख-पुकार और हंगामा मच जाता है। वहीं, सुरक्षा में तैनात जवान भागकर ट्रंप के पास पहुंचते नजर आते हैं।

    इसके बाद ट्रंप को सुरक्षित उनके वाहन तक ले जाया जाता है। हालांकि ट्रंप के कान पास से खून बहता नजर आ रहा है। अपने वाहन की तरफ जाते हुए ट्रंप रुकते हैं और भीड़ की तरफ मुट्ठी बांधकर हवा में पंच करते हैं।

    इस दौरान वह कुछ कहते भी नजर आते हैं, जो स्पष्ट नहीं होता है। उधर, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप की रैली में फायरिंग की घटना पर खेद जताया है।

    वहीं, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर बताया है कि ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें कि यह रैली पेन्सिलवेनिया में आयोजित हुई थी। शूटर को मौत के घाट उतार दिया गया है।

    #WATCH | Gunfire at Donald Trump's rally in Butler, Pennsylvania (USA). He was escorted to a vehicle by the US Secret Service

    "The former President is safe and further information will be released when available' says the US Secret Service.

    (Source – Reuters) pic.twitter.com/289Z7ZzxpX

    — ANI (@ANI) July 13, 2024

    वीडियो में नजर आ रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के कान के पास से खून बह रहा है। इसके बावजूद उनके जज्बे में कोई कमी नहीं दिख रही है।

    जिस वक्त सुरक्षा में तैनात जवान उन्हें वाहन की तरफ ले जा रहे हैं, तब भी वह मुट्ठियां बांधकर हवा में लहरा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बयान दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप की पेन्सिलवेनिया में रैली पर फायरिंग के बारे में जानकारी मिली है।

    मैं शुक्रगुजार हूं कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। मैं ट्रंप और उनके परिवार के साथ रैली में शामिल होने गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

    बाइडेन ने आगे लिखा कि हमें घटना के बारे में और सूचना का इंतजार है।

    जिल और मैं सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने ट्रंप को सुरक्षित रखा। उन्होंने आगे लिखा है कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम देश के रूप में पूरी तरह से एक हैं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं और खेद जताता हूं।

    The post डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 19, 2026

    AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान

    February 19, 2026

    भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र

    February 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसानों में उत्साह…………

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.