Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»धर्म»सावन माह में अगर आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने वाले हैं या भोलेनाथ की आराधना करने वाले हैं, तो आपको इन नियमों का करना पड़गे पालन
    धर्म

    सावन माह में अगर आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने वाले हैं या भोलेनाथ की आराधना करने वाले हैं, तो आपको इन नियमों का करना पड़गे पालन

    By July 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावन माह में अगर आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने वाले हैं या भोलेनाथ की आराधना करने वाले हैं, तो आपको इन नियमों का करना पड़गे पालन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    AWAN 2024 : सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। हालांकि शिव जी की आराधना करते समय और व्रत के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि, सावन में शिव पूजन के दौरान अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो शिव कृपा से आप वंचित रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान आपको सावन माह में शिव पूजने के दौरान रखना चाहिए। भगवान शिव की पूजा-आराधना अगर आप सावन के दौरान करने वाले हैं तो आपको गलती से भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। मांस-मदिरा से अगर आप दूरी नहीं बनाएंगे तो शिव जी की साधना के बाद भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होगी। सावन में भक्तों के द्वारा शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है, लेकिन इस जल को शंख के जरिये शिवलिंग पर अर्पित करने की गलती आपको नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। भक्तों को सावन माह के साथ ही कभी भी शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि, भगवान शिव ने पूर्व जन्म में तुलसी (वृंदा) के पति जालंधर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए शिव पूजन में तुलसी के पत्ते को चढ़ाना उचित नहीं माना जाता। भगवान शिव को गलती से भी टूटे हुए बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। साथ ही सावन सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ने से भी आपको बचना चाहिए। अगर आप सोमवार को बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करना चाहते हैं तो, एक दिन पहले ही उन्हें तोड़कर रख दें। अगर आप सावन सोमवार के दिन व्रत रख रहे हैं, या फिर शिव लेंगे पर जल अर्पित कर रहे हैं तो उस दिन आपको दूध पीने से बचना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।सावन के सभी सोमवार को अगर आप व्रत रखने वाले हैं तो आपको पूरे सावन माह के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। आप अगर ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए शिव जी के व्रत रखते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाओं को भगवान शिव पूरी कर सकते हैं। इन सब बातों का ध्यान रखते हुए अगर आप सावन में भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। भगवान शिव की कृपा से आपकी अध्यात्मिक उन्नति होती है और साथ ही सांसारिक सुख भी आप प्राप्त करते हैं।

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.