Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»बुजुर्ग होती आबादी का ग्रीस ने निकाला समाधान, अब 6 दिन काम करेंगे जवान; विवाद शुरू…
    विदेश

    बुजुर्ग होती आबादी का ग्रीस ने निकाला समाधान, अब 6 दिन काम करेंगे जवान; विवाद शुरू…

    By July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुजुर्ग होती आबादी का ग्रीस ने निकाला समाधान, अब 6 दिन काम करेंगे जवान; विवाद शुरू…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक ओर जहां दुनिया के बाकी देश सप्ताह में चार दिन काम करने के फैसले पर विचार कर रहे हैं, वहीं ग्रीस इसके बिलकुल उलट चल रहा है।

    ग्रीस में सोमवार को एक कानून लागू हुआ जो कुछ कंपनियों को छह दिनों के कार्य सप्ताह की प्रणाली को लागू करने की इजाजत देता है।

    इस बदलाव के जरिए देश के वृद्ध कर्मचारियों की मदद करना और तंगहाली से जूझ रहे कर्मचारियों की आर्थिक मदद करना है।

    कानून का उद्देश्य ग्रीक तौर तरीके को बनाए रखना है। इस मामले में ग्रीस दुनिया के अधिकांश हिस्सों से बिल्कुल अलग है। ब्रिटेन, आइसलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में सप्ताह में चार दिन काम करने  से जुड़े ट्रायल किए जा चुके हैं।

    यह कानून कुछ औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होता है।

    इसके अलावा यह उन लोगों पर भी लागू होता है जो ऐसी नौकरियां करते हैं जहां सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे शिफ्ट में काम करते हैं। हालांकि कानून में यह भी है कि कंपनियां सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में छह दिन की कार्य प्रणाली लागू कर सकती है।

    इसमें अप्रत्याशित रूप से कार्यभार में वृद्धि जैसी चीज़े शामिल है। कानून के मुताबिक श्रमिकों को उनके छठे दिन अतिरिक्त 40% मआवजा मिलेगा।

    सरकार ने जोर देकर कहा है कि कानून किसी भी तरह से मौजूदा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली को प्रभावित नहीं करता है।

    कानून को लेकर मतभेद

    गौरतलब है कि ग्रीस कुशल श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंजर्वेटिव लेबर मिनिस्टर निकी केरामेस ने कहा है कि एक ज्यादा दिन एंप्लॉयर्स को तत्काल मांगों को पूरा करने में मदद करेगा।

    इन मांगों को श्रमिकों की वर्तमान आपूर्ति से पूरा नहीं किया जा सकता है। साथ ही इससे कर्मचारियों की जेब में ज्यादा पैसा भी आएगा।

    हालांकि देश के मजदूर संघ इस बात से बेहद नाराज हैं। निजी क्षेत्र के मजदूर संघ के मुताबिक, लगभग 5 में से 1 ग्रीक वयस्क गरीबी के जोखिम में है।

    संघ के महासचिव निकोस फोटोपोलोस ने कहा, “इतनी गरीबी के बाद, कौन सा कर्मचारी उन एंप्लॉयर्स को मना करेगा, जिन्हें आपने मजदूरों के साथ अपने नौकरों की तरह व्यवहार करने की भी अनुमति दे दी गई है?”

    The post बुजुर्ग होती आबादी का ग्रीस ने निकाला समाधान, अब 6 दिन काम करेंगे जवान; विवाद शुरू… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

    February 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

    February 19, 2026

    उपभोक्ता न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

    February 19, 2026

    श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.