Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»न्याय और समानता है कोर्ट की बुनियाद, तीन अदालत परिसरों की नींव रख बोले CJI चंद्रचूड़…
    देश

    न्याय और समानता है कोर्ट की बुनियाद, तीन अदालत परिसरों की नींव रख बोले CJI चंद्रचूड़…

    By July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्याय और समानता है कोर्ट की बुनियाद, तीन अदालत परिसरों की नींव रख बोले CJI चंद्रचूड़…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में तीन अदालत परिसरों के शिलान्यास के मौके पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कोर्ट की इमारत केवल ईंट और पत्थर से नहीं बल्कि लोगों की उम्मीदों पर बनी होती है।

    उन्होंने कहा, अदालतें लोगों को कानून के शासन का अहसास कराने के लिए बनाई गई हैं। जब हम लोग वकीलों, जजों और याचिकाकर्ताओं की सुरक्षा के लिए काम करते हैं तो एक समावेशी व्यवस्था बनती है।

    ऐसे में अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना सबसे जरूरी है।  

    सीजेआई ने कहा कि 1993 में कड़कड़डूमा कोर्ट की स्थापना के बाद कई अदालत परिसरों के विस्तार और अतिरिक्त परिसरों का काम पूरा किया गया है।

    नए अदालत परिसरों से कोर्ट की क्षमता  बढ़ती है और निर्भरता कम होती है। उन्होंने कहा कि अदालतों में कानूनी सिद्धातों पर कड़ी चर्चा होती है बहस के जरिए सही गलत का फैसला किया जाता है।

    जज बहुत ही सावधानी से विचार विमर्श करके तर्कों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय पर पहुंचते हैं। इसके आधार पर गहन और संतुलित जांच भी सुनिश्चित हो पाती है। 

    सीजेआई ने कहा कि जिस तरह से किसी इमारत की नींव के लिए ईंटों की जरूरत होती है उसी तरह से अदालतें न्याय और समानता की बुनियाद पर खड़ी होती हैं।

    हमारी कानूनी और संवैधानिक प्रणाली मूल रूप से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के गुणों पर आधारित है। बता दें कि सीजेआई दिल्ली में तीन अदालत परिसरों की आधारशिला रख रहे थे। उन्होंने कहा, “आज हमने 3 अदालतों की आधारशिला रखी है… यह आधारशिला समारोह दिल्ली के नागरिकों और अन्य लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो न्याय की तलाश में यहां आएंगे… मुझे उम्मीद है कि यह परियोजना तय समय पर पूरी हो जाएगी, ताकि सभी वादियों को बहुत जरूरी सुविधाएं मिल सकें। सबसे बढ़कर, हमें वादियों को ध्यान में रखना होगा और उनके हितों की सेवा करनी होगी।” उन्होंने  शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर 26 में अदालत परिसरों की आधारशिला रखी है। +

    बता दें कि हाल ही में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कोर्ट को मंदिर और जजों  को भगवान मानने पर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह प्रवृत्ति खतरनाक है।

    जज का काम भी सेवा करना है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कोर्ट को न्याय का मंदिर कहते हैं। यह खतरे की बात है। हम खुद को उन मंदिरों में देवाताओं के रूप में देखने लगते हैं, जो कि ठीक नहीं है। 

    The post न्याय और समानता है कोर्ट की बुनियाद, तीन अदालत परिसरों की नींव रख बोले CJI चंद्रचूड़… appeared first on .

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    April 18, 2026

    विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

    April 18, 2026

    पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.