Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»जब PM मोदी ने दी थी भारत के जी-20 से बाहर निकलने की धमकी; अमिताभ कांत ने खोले कई राज…
    देश

    जब PM मोदी ने दी थी भारत के जी-20 से बाहर निकलने की धमकी; अमिताभ कांत ने खोले कई राज…

    By June 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब PM मोदी ने दी थी भारत के जी-20 से बाहर निकलने की धमकी; अमिताभ कांत ने खोले कई राज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को जी-20 देशों के समूह से बाहर निकालने की धमकी दी थी।

    इस बात का खुलासा भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने अपनी किताब ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी’ के विमोचन के दौरान किया है। नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े कई निजी किस्से याद किए।

    उन्होंने कहा, “भारत में 2023 जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम रूस-यूक्रेन युद्ध का सामना कर रहे थे। 300 घंटे की बातचीत हुई और 16 मसौदे शामिल किए गए। प्रधानमंत्री को हर दो घंटे में रिपोर्ट मिल रही थी।”

    उन्होंने कहा कि भारत ने अंतिम क्षण में भी अमेरिका और चीन के तनावपूर्ण संबंधों के कारण उनकी मांगों को संतुलित किया।

    उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री सुबह करीब आठ बजे भारत मंडपम आए। मैं बैठक की प्रक्रिया का विवरण दे रहा था।

    उन्होंने मुझे बीच में ही रोककर संयुक्त घोषणा के बारे में पूछा। मैंने उन्हें सारी जानकारी दी। प्रधानमंत्री स्पष्ट थे। वे आम सहमति चाहते थे। अन्यथा भारत उसी दिन जी-20 से बाहर हो जाता।”

    उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त घोषणा से दो घंटे पहले कुछ अड़चनें थीं। लेकिन भारत उन्हें दूर करने में कामयाब रहा। अमिताभ कांत ने कहा कि यह सिर्फ़ प्रधानमंत्री के कद और प्रतिष्ठा की वजह से संभव हुआ।

    पीरामल समूह के अजय पीरामल ने इस दौरान बताया कि 2013 में जब नरेंद्र मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था, तो उन्होंने भारत की वित्तीय स्थिति और आगे बढ़ने के आदर्श तरीके के बारे में जानने के लिए अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ पांच घंटे की मैराथन बैठक की थी। इस पांच घंटे के दौरान कई लोगों ने ब्रेक लिया, वहीं मोदी ने नहीं लिया।

    डिजिटल पेमेंट पर पीएम 
    अमिताभ कांत ने एक और किस्सा सुनाया कि किस तरह भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा, “नोटबंदी के बाद मुझे प्रधानमंत्री का फोन आया और उन्होंने कहा, ‘डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाएं’।

    उन्होंने हमें 100 दिनों में 100 शहरों में 100 डिजिटल मेले आयोजित करने के लिए कहा। लेकिन यह बेहद कठिन था। मैंने स्लाइड शो के दौरान प्रधानमंत्री से इस पर पुनर्विचार करने का तीन बार अनुरोध किया। हर बार उन्होंने सुनने से इनकार कर दिया।

    आज हम जितने डिजिटल लेन-देन करते हैं, वह 100 दिनों में 100 शहरों में 100 डिजिटल मेले आयोजित करने पर उनके आग्रह के कारण है। यह उनका विजन है।” 

    अजय पीरामल ने कहा, “किसी भी प्रधानमंत्री के पास चिंता करने के लिए बहुत सी चीजें होती हैं। लेकिन वह भारत के 112 सबसे कम विकसित जिलों के बारे में सोच रहे थे और उन्हें ऊपर उठा रहे थे। यही नेतृत्व है।”

    आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर बी महादेवन ने गीता से उदाहरण उधार लेते हुए नेतृत्व की गुणवत्ता पर बात की।

    उन्होंने कहा, “मैं अक्सर यह बताता हूं कि अर्जुन एक नेता के रूप में असफल क्यों हुआ, क्योंकि वह अंदर से असफल था। यह पुस्तक उस पहलू के बारे में बात करती है।” 

    The post जब PM मोदी ने दी थी भारत के जी-20 से बाहर निकलने की धमकी; अमिताभ कांत ने खोले कई राज… appeared first on .

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    April 18, 2026

    विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

    April 18, 2026

    पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.